फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two out of 17 cases resolved in public hearing

Mau News: जनसुनवाई में 17 में से दो मामलों का समाधान

Tue, 22 Oct 2024 02:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Two out of 17 cases resolved in public hearing
नगरवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सोमवार को नगरपालिका के सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। कर अधीक्षक संतोष कुमार ने फरियादियों की समस्या सुनी। इस अवसर पर 17 के सापेक्ष दो मामलों का निस्तारण किया गया। शेष 15 शिकायतों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण के लिए भेज दिया। शासन की तरफ से संभव कार्यक्रम के तहत जनसुनवाई की व्यवस्था की गई है। जिसके तहत प्रत्येक सोमवार को निकायों में जन सुनवाई का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन

सोमवार को नगर पालिका के सभागार में कर अधीक्षक संतोष कुमार ने फरियादियों की शिकायतें सुनी। इस अवसर पर पेयजल, सफाई, प्रकाश, जलनिकासी सहित 17 मामले आए। उन्होंने दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया। शेष 15 मामलों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को भेज दिया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक अमृता राय, जेई जल पंकज कुमार वर्मा, जेई निर्माण रमेश चंद, मोहम्मद फैसल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed