{"_id":"648e022c88feac31a40298f6","slug":"two-miscreants-running-away-after-firing-on-police-arrested-mau-news-c-20-1-256128-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे दो बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे दो बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
मुहम्मदाबादगोहना। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की शाम मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से तीन असलहा, कारतूस और लगभग चार किलो गांजा बरामद किया। पुलिस की पूछताछ में दोनों बदमाशों ने क्षेत्र में कई आपराधिक घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया। पुलिस ने दोनों बदमाशों का चालान कर दिया। शनिवार को कोतवाली परिसर में प्रेसवार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मुहम्मदाबादगोहना पुलिस शुक्रवार की शाम करहां क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान मुखबिर ने दो बदमाशों के आने की सूचना दी। इसपर कोतवाल संजय त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निकट सैदपुर अंडरब्रिज के पास घेराबंदी की।
शाम लगभग 7.15 बजे भुजही की तरफ से दो बाइक से कुछ लोग आते दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने अपना बचाव करते हुए दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में एक ने अपना नाम मनोज चौहान और दूसरे ने अजय चौहान बताया। दोनों बदमाश सगे भाई हैं और कोतवाली क्षेत्र के खतिबहा गांव के रहने वाले हैं।
पुलिस ने बदमाशों के पास से 9 एमएम की एक पिस्टल, एक तमंचा और 24 कारतूस दो झोलों से 3.8 किलोग्राम गांजा बरामद किया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश मनोज चौहान दो दिन पूर्व बिजली कर्मी के पर गोली चलाने के मामले में आरोपी है। उसके विरुद्ध स्थानीय कोतवाली में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
पूछताछ में दोनों बदमाशों ने क्षेत्र में विभिन्न आपराधिक घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों बदमाशों का चालान कर दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाल संजय त्रिपाठी के अलावा उप निरीक्षक आदर्श श्रीवास्तव, कांस्टेबल संदीप यादव, दुर्गा यादव, अखिलेश सिंह, विकास यादव, कल्पनाथ यादव आदि शामिल रहे।