फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two killed, three injured in road accident

ट्रैक्टर ट्राली और बाइक की चपेट में आने से दो की मौत, तीन घायल

Sat, 20 Feb 2021 10:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Two killed, three injured in road accident
कोपागंज थाना क्षेत्र के अदरी में दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत के बाद सड़क जाम करते आक्रोशित ? - फोटो : MAU
मऊ। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शनिवार को हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। इसमें दोहरीघाट क्षेत्र के बुढ़ावर गांव के पास ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि कोपागंज के अदरी नगर पंचायत के पास दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत और तीन लोग घायल हुए। घटना से नाराज भीड़ ने मौके पर जाम लगा दिया। पुलिस के आश्वासन देने पर जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

दोहरीघाट संवाददाता के अनुसार दोहरीघाट-मधुबन राज्य मार्ग पर बुढ़ावर गांव के सामने शनिवार की दोपहर ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। युवक को जब तक अस्पताल ले जाते उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। मृतक रामेश्वर यादव (20) पुत्र रामचंद्र यादव गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के बैरियाडीह गांव का निवासी था।
विज्ञापन

शनिवार को युवक किसी काम से दोहरीघाट थाना क्षेत्र के पतजीवा गांव जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक बुढ़ावर पहुंची तभी मधुबन की ओर से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गया। हादसे में घायल रामेश्वर को जब तक अस्पताल ले जाते उससे पूर्व ही उसकी मौत हो गई। मृतक की मां गुलाब का रो रो कर बुरा हाल रहा। पुलिस मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। साथ ही ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर थाने भेजी। समाचार लिखे जाने तक घटना के बाबत थाने में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंदारा संवाददाता के अनुसार कोपागंज थाना क्षेत्र के अदरी नगर पंचायत गेट के सामने शनिवार की सुबह दो बाइकों की आमने सामने टक्कर हो गई। घटना में घायल एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि तीन लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से नाराज लोगों ने मऊ-मधुबन मार्ग पर घंटों जाम लगाया। मृत युवक अब्दुल कयूम कोपागंज थाने के अदरी नगर पंचायत के निवासी थे। शनिवार की सुबह कयूम अपनी पुत्री जैनब को स्कूल छोड़ने के लिए घर से निकले। जैसे ही उनकी बाइक सड़क पर पहुंची तभी इंदारा की तरफ से तेज से आ रही एक अन्य बाइक ने अब्दुल कयूम की बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में अब्दुल कयूम का सिर फट गया, इस दौरान उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार पुत्री जैनब परवीन को गंभीर चोटे आई।
इसी क्रम में धक्का मारने वाली बाइक पर सवार सचिन गुप्ता (20) और आकाश गुप्ता (18) को भी गंभीर चोटे आई। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। घायल दोनों युवकों की हालत गंभीर बताई गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची भीड़ ने मऊ-मझवारा शहीद मार्ग पर शव को रखकर जाम लगा दिया। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सीओ घोसी ने जाम लगाने वालों को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया। दूसरी तरफ पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। मृत कयूम जूता चप्पल का कारोबार करता है, उसके परिवार में पत्नी औ दो बच्चियां हैं। इस मौके पर सीओ सिटी मऊ, सीओ घोसी धनंजय मिश्रा, थानाध्यक्ष घोसी कुदुम शेखर सिंह, थानाध्यक्ष कोपागंज अजय तिवारी, थानाध्यक्ष हलधरपुर सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गई थी।

-----------
यदि पहना होता हेलमेट तो बच जाती जान
इंदारा। एक छोटी सी लापरवाही ने अब्दुल कयूम की मौत का कारण बन गया। यदि कयूम हेलमेट पहने होते तो शायद जान बच जाती। सड़क हादसे में कयूम के सिर पर जो चोट लगी तो उसकी मौत हुई। अन्यथा वह भी अन्य की तरह घायल हुआ होता। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर अब्दुल कयूम अंसारी हेलमेट लगाए होते, तो उनकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed