फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two hundred traders from Lucknow will attend the Swadeshi Vyapari Kumbh.

Mau News: लखनऊ में स्वदेशी व्यापारी कुंभ में जाएंगे दो सौ व्यापारी

Mon, 31 Aug 2026 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Two hundred traders from Lucknow will attend the Swadeshi Vyapari Kumbh.
नगर के रौजा ​स्थित कैंप कार्यालय पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक को संबो​​धित करते ज
मऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक रविवार को नगर स्थित शिविर कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में आगामी तीन सितंबर को लखनऊ में आयोजित होने वाले स्वदेशी व्यापारी कुंभ में मऊ से व्यापारियों की भागीदारी को लेकर रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

संगठन की दोहरीघाट, घोसी, मुहम्मदाबाद, रतनपुरा, कोपागंज और पिपराडीह शाखाओं से करीब दो सौ व्यापारी कुंभ में शामिल होंगे। जिलाध्यक्ष डॉ. रामगोपाल गुप्त ने कहा कि संगठन लगातार व्यापारियों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए संघर्षरत है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार द्वारा व्यापारियों के सम्मान में सकारात्मक कदम उठाए गए हैं। साथ ही, व्यापारियों के हित में कई मांगें भी रखी गई हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मऊ जनपद की दोहरीघाट, घोसी, मुहम्मदाबाद, रतनपुरा, कोपागंज तथा पिपराडीह शाखाओं से करीब दो सौ व्यापारियों का दल लखनऊ के डॉ. भीमराव आंबेडकर सभागार में आयोजित स्वदेशी कुंभ में भाग लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में शामिल होने वाले नए सदस्यों अजय सर्राफ, सूर्यांश सर्राफ, शफीक अहमद, वीरेंद्र कुमार, अतुल गुप्ता, शाहिद आदि का करतल ध्वनि से स्वागत किया गया। बैठक को जिला महामंत्री कन्हैया लाल जायसवाल, युवा संगठन के जिला महामंत्री महातम यादव, सुभाष कन्नौजिया और एकबाल अहमद आदि ने संबोधित किया।
इस अवसर पर कृष्ण गोपाल बरनवाल, सुरेंद्र गुप्ता, हाजी अनवर अली, हाजी जावेद तरफदार, हाजी इफ्तेखार अहमद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed