{"_id":"6acfc3264a5dd65bcd0a6fe9","slug":"two-high-tension-line-poles-collapsed-people-had-a-narrow-escape-mau-news-c-295-1-svns1028-153594-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: हाईटेंशन लाइन के दो खंभे गिरे, बाल-बाल बचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: हाईटेंशन लाइन के दो खंभे गिरे, बाल-बाल बचे लोग
विज्ञापन
Photo Title
अमिला नगर क्षेत्र में बिजली संकट गहरा गया है। मंगलवार की रात हेमई गांव के पास हाईटेंशन बिजली के दो खंभे टूटकर मुख्य मार्ग पर गिर पड़े। इससे करीब 40 मीटर तक हाईटेंशन बिजली के केबल सड़क पर बिखर गए। खंभे की चपेट में आने से नगर पंचायत की ओर से लगाई गई तिरंगा लाइट का एक खंभा भी टूट गया।
रात का समय होने के कारण सड़क पर लोगों की आवाजाही कम थी। इससे कोई अन्य हादसा नहीं हुआ। वहीं, थानीदास में रात को ही ट्रांसफाॅर्मर में विस्फोट के साथ आग लगने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। हालांकि, विद्युतकर्मियों ने कुछ ही घंटों में मरम्मत कर आपूर्ति बहाल कर दी। हेमई गांव के पास हाईटेंशन के खंभे टूटकर मुख्य मार्ग पर गिरने से आवागमन प्रभावित होने के साथ हादसे का खतरा पैदा हो गया। सड़क पर बिजली के केबल बिखरे होने से परेशानी हुई। खंभे टूटने से इलाके के सैकड़ों घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। अलसुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे विद्युतकर्मियों ने मरम्मत कार्य शुरू कर दिया।
विद्युत निगम के अनुसार, पिछले दिनों आई आंधी-पानी के दौरान भी ये खंभे नहीं टूटे थे। अचानक दो खंभेटूटने की घटना जांच का विषय है। अवर अभियंता राकेश कुमार का कहना है कि थानीदास में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। हेमई में भी मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।