फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two chiefs got invitation to attend national parade

Mau News: दो प्रधानों को मिला राष्ट्रीय परेड में पहुंचने का न्योता

Fri, 17 Jan 2025 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Two chiefs got invitation to attend national parade
मऊ। विकास कार्यों से गांव के चमकाने वाले दो ग्राम प्रधानों को 26 जनवरी को राष्ट्रीय परेड देखने के लिए भारत सरकार ने न्योता मिला है।
विज्ञापन

दोहरीघाट ब्लॉक के गोंठा ग्राम पंचायत के प्रधान रामजनम गुप्ता और फतेहपुर मंडाव ब्लॉक के लखनौर ग्राम पंचायत के प्रधान आनंद मल्ल अपनी पत्नी के साथ गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर विशिष्ट अतिथि बनकर पहुंचेंगे।
विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रदेश के 106 प्रधानों को आमंत्रित किया गया है। संचालित योजनाओं में से कम से कम छह योजनाओं में संतृप्त और राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त पंचायतों को चुना गया है। लखनौर को बीते दिनों राष्ट्रीय राज्य पुरस्कार मिला है और गोठा ग्राम पंचायत का राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। गोंठा के प्रधान रामजनम गुप्ता लगातार तीसरी बार प्रधान पद पर रहकर ग्राम पंचायत को विकसित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि गांव में जनपद का पहला पेंट घर स्थापित कराया, जहां गोबर से पेंट बनाया जाता है। लखनौर के प्रधान आनंद मल्ल ने बताया कि उन्होंने गांव में श्मशान घाट का निर्माण हुआ है, जो आसपास के 10 किमी दूर तक के लोगों के सुविधाजनक है।
विज्ञापन

पहले दाह संस्कार के लिए 35 किमी दूर दोहरीघाट और 22 किमी दूर देवरिया के तुर्तीपार घाट पर जाना पड़ता था। उन्होंने गांव में पार्क और अमृत सरोवर का निर्माण कराया जो भव्य और सुंदर है, उसके साथ ही इंटरल़ॉकिंग, जलनिकासी की व्यवस्था भी कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed