फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two arrested including Pardaha block chief

परदहा ब्लाक प्रमुख सहित दो गिरफ्तार

Sat, 02 Apr 2022 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Two arrested including Pardaha block chief
परदहां ब्लाक प्रमुख सहित दो गिरफ्तार
विज्ञापन

दो नामजद और 10 अज्ञात पर मुकदमा
पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के करीबी को अस्पताल में भर्ती कराने का दबाव बनाने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बढुआ गोदाम (मऊ)। गैंगस्टर एक्ट के एक मुकदमे में पेशी पर आए पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के करीबी संजय सागर को जिला अस्पताल में भर्ती कराने का दबाव बनाने के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार की रात दो नामजद और दस अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले में शनिवार को पुलिस ने परदहा ब्लाक प्रमुख समेत दो को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के करीबी और गैंगस्टर के आरोपी संजय सागर की शुक्रवार को कोर्ट में पेशी थी। इस दौरान बीमारी की शिकायत पर संजय सागर को जिला अस्पताल लाया गया। आरोप है कि अस्पताल पहुंचने पर समर्थकों ने संजय सागर को जिला अस्पताल में भर्ती कराने के लिए पुलिसकर्मियों और डाक्टरों पर दबाव बनाया था। तब पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना सरायलखंसी एसओ को दी। एएसपी के निर्देश पर सरायलखंसी थाना प्रभारी केके गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक दक्षिण टोला मौके पर पहुंच गए। उस समय पुलिस को देखकर संजय सागर के साथी फरार हो गए थे। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर सरायलखंसी थाने की पुलिस ने परदहां ब्लाक प्रमुख सहित दो नामजद और दस अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने संजय सागर के साथी कुशमौर गांव निवासी परदहां ब्लाक प्रमुख राजेश कुमार और रानीपुर थाना क्षेत्र के करहां गांव निवासी सोचन भारती को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी केके गुप्ता ने बताया कि ब्लाक प्रमुख सहित दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed