{"_id":"66d35b605e42f83d35087469","slug":"two-10th-certificates-with-two-dates-of-birth-recovered-from-the-candidate-one-arrested-mau-news-c-295-1-mau1001-117195-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: अभ्यर्थी से दो जन्मतिथि वाले 10वीं के दो प्रमाणपत्र बरामद, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: अभ्यर्थी से दो जन्मतिथि वाले 10वीं के दो प्रमाणपत्र बरामद, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
गोरखपुर का रहने वाला है आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज कंधेरी पर शनिवार को पुलिस भर्ती की परीक्षा देने आए गोरखपुर निवासी आलोक तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अभ्यर्थी पर वास्तविक जन्मतिथि को छिपाकर फर्जी जन्मतिथि दर्ज कराकर अपने शैक्षणिक प्रमाणपत्र व आधार कार्ड आदि तैयार करने का आरोप है। वह गोरखपुर के चौरी बदुरहिया थाना चौरी चौरा का रहने वाला है।
जालसाजी करके नौकरी पाने की नीयत से पुलिस की परीक्षा देने के मामले में केंद्र पुलिस प्रभारी निरीक्षक घनश्याम यादव ने जांच पड़ताल की तो अभ्यर्थी के हाईस्कूल की परीक्षा दो बार उत्तीर्ण किया जाना बताया गया। अभ्यर्थी 2009 और 2016 में अगल-अलग अनुक्रमांकों पर हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की। दोनों बार अभ्यर्थी ने अपने प्रमाणपत्रों में अलग-अलग जन्मतिथि अंकित कराई। निरीक्षक घनश्याम यादव की तहरीर पर थाना पर आलोक तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर मौके से गिरफ्तार किया गया। टीम में निरीक्षक हरेंद्र सिंह, मुस्तकीम अली, अनुराग पाल शामिल थे। इस बाबत एसपी इलामरन जी ने बताया कि पुलिस भर्ती की परीक्षा देने आए अभ्यर्थी के पास से हाईस्कूल के दो प्रमाणपत्र मिले हैं। दोनाें पर दो अलग- अलग जन्मतिथि दर्ज है। अभ्यर्थी को गिरफ्तार कर लिया गया है।