फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Tube wells will get uninterrupted power, agricultural feeder will be made

Mau News: नलकूपों को मिलेगी निर्बाध बिजली, बनेगा कृषि फीडर

Sun, 22 Feb 2026 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Tube wells will get uninterrupted power, agricultural feeder will be made
करहां। मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र में कृषि फीडर बनाए जाने की कवायद तेज हो गई है। कृषि फीडर बनाए जाने के लिए बिजलीकर्मी और अधिकारी दिन भर लगे रहे। विभिन्न स्थानों पर लगाए गए नए विद्युत खंभे पर विद्युत तार बिछाने का कार्य किया। मुहम्मदाबादगोहना क्षेत्र में कृषि फीडर विकसित की जा रहा है, जिसके तहत नलकूपों की विद्युत आपूर्ति को घरेलू लाइन से अलग किया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व में अत्यधिक लोड के कारण किसानों को लो वोल्टेज एवं बार-बार विद्युत आपूर्ति बाधित होने से किसानों को समस्याओं का सामना करना पड़ता था। नई व्यवस्था लागू होने से नलकूपों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिलेगी।
विज्ञापन

विद्युत उपखंड के अवर अभियंता छोटेलाल ने बताया कि विद्युत निगम की तरफ से दिन-रात कार्य कर इस परियोजना को शीघ्र पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। लोड प्रबंधन को सुदृढ़ करने के लिए आने वाले दिनों में जगह-जगह नए ट्रांसफार्मर भी स्थापित किए जाएंगे। ट्रांसफार्मर स्थापना के लिए आवश्यक खंभे पहले ही लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान सुभाष सिंह, नागेंद्र सिंह, विजय सिंह का कहना है कि कृषि फीडर की व्यवस्था लागू होने से कृषि कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed