{"_id":"6aca8da71a382082df08f425","slug":"true-blessings-come-from-sincere-service-this-is-our-real-wealth-bhagwan-bhai-mau-news-c-295-1-svns1029-153345-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: श्री हनुमत कृपा सेवा समिति के तत्वावधान में हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: श्री हनुमत कृपा सेवा समिति के तत्वावधान में हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ
विज्ञापन
Photo Title
पितृ देवताओं की कृपा प्राप्त करने और परिवार व समाज की सुख-समृद्धि की कामना से श्री हनुमत कृपा सेवा समिति के तत्वावधान में शनिवार को इमिलिया चांदमारी स्थित श्री हनुमान जी महाराज के दरबार में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम में सुनील चौबे, रिंकू मिश्रा, मनोज तिवारी, अजय मिश्रा, आशीष सिंह और धनंजय वर्मा ने संगीतमय सुंदरकांड पाठ प्रस्तुत किया। इसके बाद 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। गायक अखिलेश यादव ने हनुमान जी के भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।
इस अवसर पर समिति के प्रमुख चंद्रशेखर अग्रवाल ने सुधीर शुक्ला को समिति के प्रति उनके समर्पण के लिए हनुमान जी का चित्र और अंगवस्त्र भेंट किया। भावुक माहौल में उन्हें बलिया के लिए विदाई दी गई। चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि सुधीर शुक्ला ने मऊ के साथ बलिया में भी सुंदरकांड पाठ परिवार का गठन कर सनातन संस्कृति और धार्मिक आयोजनों को आगे बढ़ाने में सराहनीय योगदान दिया है।
समिति के डॉ. राम गोपाल गुप्त ने कहा कि सामूहिक सुंदरकांड पाठ से श्रद्धालुओं में आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार होता है। इस दौरान वेंकट पांडेय, विभा सिंह, उमेश पांडेय, ऋषिकेश पांडेय, जयकृष्ण उपाध्याय, रवि प्रकाश बरनवाल, राकेश श्रीवास्तव, गिरधर गुप्ता, रणविजय पटेल, सोनू मिश्रा, सुशील जायसवाल, तरुण कुमार, राजेंद्र सिंह, अरुण वर्मा, अनिल शर्मा और विजय प्रताप सिंह सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।