{"_id":"603f29c09bc93972cd16388b","slug":"truck-driver-died-after-collision-with-trailer-stand-on-highway-in-mau","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: हाईवे पर खड़े ट्रेलर से टकराया ट्रक, पलटने से चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: हाईवे पर खड़े ट्रेलर से टकराया ट्रक, पलटने से चालक की मौत
Wed, 03 Mar 2021 11:46 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 03 Mar 2021 11:46 AM IST
विज्ञापन
रोड पर पलटा ट्रक।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में एक ट्रक सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकराकर पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। घटना सरायलखंसी थाना क्षेत्र के ताजोपुर मोड़ स्थित सिंधी बाबा की कुटी के पास मंगलवार की देर रात 11 बजे की है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मृत चालक श्रवण कुमार(30) गाजीपुर जिले के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के महुआरी गांव का निवासी था। श्रवण ने एक सप्ताह पहले ही ट्रक पर चालक की नौकरी शुरू की थी। मंगलवार की रात वह मऊ स्टेशन से सीमेंट लादकर बढ़ुआ गोदाम बाजार स्थित एक दुकान पर गिराने के लिए जा रहा था।
विज्ञापन
ट्रक अभी ताजोपुर मोड़ स्थित सिंधी बाबा की कुटी के पास जैसे पहुंचा तभी पहले से खड़े ट्रेलर से टकरा गया। इस बीच सामने से रोडवेज बस आ गई। बस को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।
विज्ञापन
Trending Videos
इस हादसे में सड़क किनारे लगे बिजली के दो खंभे टूट कर सड़क पर गिर गए। साथ ही चालक की मौत हो गई। सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।
