फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Truck crushed the student going home from coaching

कोचिंग से घर जा रही छात्रा को ट्रक ने कुचला

Tue, 06 Sep 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Truck crushed the student going home from coaching
नगर क्षेत्र के आजमगढ़ गाजीपुर मार्ग स्थित राष्ट्रीय इंटर कालेज के मैदान के पास मंगलवार की शाम लगभग चार बजे कोचिंग से पढ़कर साइकिल से घर जा रही छात्रा को ट्रक ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना से आक्रोशित गांव वालों ने परिजनों को मुआवजे और चालक को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए आजमगढ़ गाजीपुर मार्ग जाम कर दिया। दो घंटे बाद पहुंची एसडीएम मुहम्मदाबाद गोहना क्षिप्रा पाल के आश्वासन पर 6.30 बजे जाम समाप्त हुआ। थाना क्षेत्र के ग्राम देवखरी निवासी काजल यादव 14 पुत्री राजेश यादव क्षेत्र स्थित एक इंटर कालेज में हाई स्कूल की छात्रा थी। वह मंगलवार की शाम चार बजे बाजार के पास स्थित एक कोचिंग सेंटर से पढ़कर साईकिल से देवखरी लौट रही थी। वह राष्ट्रीय इंटर कालेज के मैदान के सामने पहुंची ही थी कि पीछे से गाजीपुर की तरफ जा रहे एक ट्रक ने उसे ठोकर मार दी। ठोकर लगते ही वह सड़क पर गिर कर ट्रक की चपेट में आ गई जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ट्रक को कुछ दूरी पर छोड़कर चालक और खलासी भाग गये। हादसे की जानकारी होते ही गांव के काफी लोग मौके पर पहुंचकर शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिये। आक्रोशित लोग पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी कर रहे थे। ग्रामीण मृत छात्रा के परिजनों को पर्याप्त आर्थिक सहायता और ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। कुछ देर बाद स्थानीय पुलिस ,सीओ नरेश कुमार, एसडीएम क्षिप्रा पाल और मुहम्मदाबाद गोहना और रानीपुर थाने की पुलिस भी पहुंच गई। एसडीएम ने मुख्यमंत्री कोष से पांच लाख रुपया आर्थिक सहायता और ट्रक और चालक पर कार्रवाई के आश्वासन पर शाम 6.30 बजे जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed