फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Truck came in contact with high tension wire, driver died

Mau News: हाईटेंशन तार की चपेट में आया ट्रक, चालक की मौत

Thu, 10 Oct 2024 03:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Truck came in contact with high tension wire, driver died
मऊ। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के ख्वाजाजहांपुर में उत्सव लान के पास एक ट्रक के हाई टेंशन की चपेट में आने से ट्रक चालक की घटना स्थल पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बिजली आपूर्ति कटवाकर चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

ट्रक चालक हरिओम (35) पुत्र करन निवासी परसान थाना बागवाले जनपद एटा उत्तर प्रदेश का निवासी था। बुधवार की सुबह अपने ट्रक में हल्दीराम का प्रोडक्ट लेकर मऊ आ रहा था। जैसे ही कोतवाली थाना क्षेत्र के ख्वाजाजहांपुर उत्सव लान के पास पहुंचा था कि ट्रक के ऊपर का हिस्सा हाई टेंशन से टकरा गया। जिससे ट्रक के चक्के में आग लग गई, ट्रक चालक अपनी जान बचाने के लिए जैसे ही बाहर कूदा पूरी तरह आग और करंट की चपेट में आ गया। जिससे ट्रक चालक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed