{"_id":"57e962524f1c1bf90a57510a","slug":"troopers-millions-stolen-from-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी के घर से लाखों के सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फौजी के घर से लाखों के सामान चोरी
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
Updated Mon, 26 Sep 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
फौजी के घर चोरी के बाद जांच करने पहुंची पुलिस
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मस्थान नई बस्ती मोहल्ले में चोरों ने एक फौजी के घर को अपना निशाना बनाया। चोरों ने घर में घुसकर नकदी सहित लाखों के आभूषण को चुरा लिया। सुबह परिवार के सदस्यों को उठने के बाद इसकी जानकारी हुई। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया।
ब्रह्मस्थान नई बस्ती मोहल्ले में जंगबहादुर यादव पुत्र शिवनाथ मकान बनवाकर रहते हैं। जंगबहादुर बीएसएफ में हवलदार हैं और वर्तमान समय में श्रीनगर में तैनात हैं। उनकी पत्नी द्रोपती अपने बच्चे सत्यम और शिवम को लेकर नई बस्ती मोहल्ले के घर में रहती है। रविवार की रात चोर घर के अंदर गेट से कूदकर आए। चोरों ने जंगले की सहायता से दरवाजे की कुंडी खोली और घर में रखे बक्से और आलमारी को तोड़कर उसमें रखे दो हजार रुपया नगदी सहित करीब तीन लाख का आभूषण अपने साथ लेकर फरार हो गए। द्रोपती ने बताया कि चोरों ने गहनों में हार, मंगलसूत्र, चेन, नथिया, अगूंठी सहित सारा गहना अपने साथ ले गए। सोमवार कर सुबह द्रोपती की आंख खुली तो उन्होंने देखा कि कमरा खुला हुआ है। उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा तो पूरा सामान बिखरा पड़ा हुआ था और आलमारी व बक्शा भी खुला हुआ था। उन्होंने इसकी सूचना अपने परिवार के सदस्यों को दी। साथ ही मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर का निरीक्षण दिया। द्रोपती ने केस दर्ज कराने के लिए पुलिस में तहरीर दी।