{"_id":"6851b0530f9360265d00e57d","slug":"tripping-and-faults-caused-power-outage-consumers-troubled-mau-news-c-295-1-svns1028-129400-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: ट्रिपिंग और फाल्ट से बिजली रही गुल, उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: ट्रिपिंग और फाल्ट से बिजली रही गुल, उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन
मऊ। गर्मी में नगर सहित जिले के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में ट्रिपिंग और फाल्ट होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली गुल होने से लोगों को एक-एक पल बिताना मुश्किल रहा है। रात में भी बिजली ट्रिप होने से लोग चैन से सो नहीं पा रहे हैं।
जिले में तीन विद्युत वितरण खंड में 49 विद्युत उपकेंद्रों के माध्यम से बिजली आपूर्ति होती है। जिले में तीन लाख 57 हजार 98 उपभोक्ता हैं।
गर्मी में बेहतर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था न होने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। ट्रिपिंग और फाल्ट से बिजली गुल होने से लोगों को एक-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा है।
ग्रामीण इलाकों में फाल्ट होने पर बिजलीकर्मी ठीक करने में काफी समय लगा दे रहे हैं। इसके साथ ही बीच-बीच में ट्रिपिंग होने के चलते एक-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा है। चिरैयाकोट : स्थानीय कस्बा स्थित विद्युत उपकेंद्र में मंगलवार को तड़के लगभग चार बजे आए तकनीकी खामी से चिरैयाकोट नगर पंचायत में विद्युत आपूर्ति ठप रही। इससे लोगों को शुद्ध पानी के लिए तरसना पड़ा। शिकायत के बाद भी विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त नहीं किया जा सका है। इस बाबत अधीक्षण अभियंता एमके अग्रवाल का कहना है कि जिले में उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति की जा रही है। संबंधित अधिशासी अभियंता से रिपोर्ट मांगी गई है।