फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   triple talaq given to wife on mobile and trying to get her out of home after beating in mau police filed case husband

मऊः मोबाइल पर पत्नी को दिया तीन तलाक, मारपीट कर घर से निकालने की कोशिश, पति और सास पर मुकदमा दर्ज

Mon, 13 Sep 2021 10:21 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 13 Sep 2021 10:21 PM IST
सार

मऊ जिले के हमीदपुर निवासी समा फिरदौस का आरोप है कि निकाह के कुछ दिन बाद ही सास साजिदा और पति दहेज के लिए परेशान करने लगे। पति और सास ने मारपीट कर घर से निकालने की कोशिश की।

विज्ञापन
triple talaq given to wife on mobile and  trying to get her out of home after beating in mau police filed case husband
मईः कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा - फोटो : फाइल

विस्तार

एक युवक ने अपनी पत्नी को मोबाइल फोन पर तीन तलाक दे दिया। इस मामले में पीड़ित महिला की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को महिला के पति और सास पर मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन

मऊ जिले के हमीदपुर निवासी समा फिरदौस का निकाह 23 नवंबर 2017 को इसी इलाके के अकरम से मुस्लिम रीति रिवाज से हुआ था।

महिला का आरोप है कि निकाह के कुछ दिन बाद ही सास साजिदा और पति दहेज के लिए परेशान करने लगे। अकरम को विदेश भेजने के लिए सास रुपये का इंतजाम करने का दबाव बनाने लगी। इस पर समा ने अपने भाई, भाभी से कहकर 85 हजार रुपये दिलवाए। लेकिन, अकरम विदेश नहीं गया।
विज्ञापन

पढ़ेंः वाराणसी में एक लाख का इनामी बदमाश ढेर: एसटीएफ ने बीच रोड पर मुठभेड़ में मार गिराया
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, गर्भवती होने पर समा को ससुराल वालों ने मायके भेज दिया। वहां उसे एक बच्ची पैदा हुई, जो 11 माह की है। आरोप लगाया कि 18 जुलाई को पति और सास ने मारपीट कर घर से निकालने की कोशिश की। इसके बाद वह मायके आ गई। उसके बाद पति ने 16 अगस्त को मोबाइल फोन के अलावा घर पर आकर तीन बार तलाक दे दिया।

इस मामले में सोमवार को तलाक मामले में पति और दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति और सास पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दूबे ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

देवी-देवताओं पर की टिप्पणी, केस दर्ज

देवी देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोपी पर मऊ की कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। यह कार्रवाई विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष की तहरीर पर की गई है।  आरोप है कि कस्बे के शेखवाड़ा मुहल्ले के रहने वाले मुहम्मद एहसान ने फेसबुक पर हिंदू देवी-देवताओं के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट की थी। धीरे-धीरे पोस्ट वायरल हो गई।

इसकी जानकारी होने पर कोतवाली क्षेत्र के कमालपुर कोलारा गांव निवासी विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने शनिवार को आरोपी के विरुद्ध कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने उसी दिन  आरोपी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने और आपसी सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया। दबिश देने पर पता चला कि आरोपी सऊदी में नौकरी करता है। एसपी ने आरोपी  का पासपोर्ट निरस्त करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed