{"_id":"3644d3f72617c91b07d5f16f9c263ad9","slug":"triple-riding-teen-killed-in-crash-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रिपल राइडिंग में हुआ हादसा किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रिपल राइडिंग में हुआ हादसा किशोर की मौत
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Sat, 31 Jan 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायलखंसी थानाक्षेत्र के बढुवा गोदाम के पास ट्रिपल राइडिंग घातक हो गई। शुक्रवार की शाम एक बाइक पर सवार दो किशोर और एक बालक ट्रक की चपेट में आ गए। इसमें किशोर की मौत हो गई,
जबकि उसके दोनों साथी घायल हो गए। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने चालक की पिटाई कर ट्रक को आग के हवाले कर दिया। यही नहीं, उन्होंने बीच सड़क पर शव रखकर जाम भी लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया और समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।
सरायलखंसी थानाक्षेत्र के इमिलियाडीह गांव निवासी सौरभ सिंह (15) पुत्र अखिलानंद अपने साथी हर्ष सिंह (12) पुत्र मुरलीधर एवं आयुष सिंह (10) पुत्र सर्वजीत सिंह के साथ बढुवा गोदाम बाजार आया था।
विज्ञापन
वहां से शाम को तीनों घर जा रहे थे। बाइक सौरभ चला रहा था। उसके दोनों साथी बैठे थे। इमिलिया डीह मोड़ से सौ मीटर पहले बढुवा गोदाम के निकट पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में धक्का मार दिया।
इससे अनियंत्रित होकर बाइक गिर गई। हर्ष और आयुष तो दूर छिटक गए, लेकिन पहियों की नीचे आने से सौरभ की मौके पर ही मौत हो गई। आयुष और हर्ष को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भागने लगा, लेकिन पेट्रोल पंप के समीप ग्रामीणों ने उसे रोक लिया। उन्होंने चालक की पिटाई के बाद सीमेंट लदे ट्रक में आग लगा दी। इसके बाद ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।
बाद में पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग बुझाई। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी अशोक यादव, थानाध्यक्ष रामस्वरूप वर्मा ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।