फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Tricycles and equipment distributed to 2500 differently-abled people

Mau News: 2500 दिव्यांग जनों को वितरित किया गया ट्राई साइकिल और उपकरण

Sun, 07 Jun 2026 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Tricycles and equipment distributed to 2500 differently-abled people
डुमरी मर्यादपुर में कार्यक्रम को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री ऐ के शर्मा
मधुबन। तहसील क्षेत्र के डुमरी मर्यादपुर में दिव्यांगजनों के लिए रविवार को उपकरण वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर विकास व ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने 2500 दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल सहित अन्य उपकरण वितरित किया। फतहपुर मंडाव के विभिन्न ग्राम सभाओं से 2500 दिव्यांगजनों को चिह्नित किया गया था। चिह्नित दिव्यांगजनों को नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने ट्राई साइकिल सहित अन्य उपकरण वितरित किया। कहा कि दिव्यांगजनों की सेवा ईश्वर की सेवा की तरह है। उन्होंने अपने राजनीति के प्रारंभिक दौर का उल्लेख करते हुए कहा की जब राजनीति के प्रथम पायदान पर पैर रखा तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना काल के दौरान वाराणसी के लोगों की सेवा करने का मौका दिया था। उसके बाद टडियाव, सुग्गीचौरी सहित कई स्थानों पर जनहित के मांगों को लेकर सेवा भाव से लगा रहा। मऊ जनपद के हर 2 किलोमीटर पर मेरे द्वारा कराए गए विकास कार्यों का शिलापट्ट दिख जाएगा। उन्होंने बिंदटोलिया के कटान पीड़ितों को राहत देना, सड़क निर्माण, मधुबन में रोडवेज का निर्माण, पदारथपुर में विद्युत उपकेंद्र, इंदारा और मऊ में ओवरब्रिज सहित विभिन्न विकासपरक योजनाओ की चर्चा किया। दिव्यांगजनों को उपकरण वितरण के आयोजन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुमार सिंह कि प्रशंसा किया। प्रवीण कुंवर सिंह शुभम ने कहा कि प्रकृति की मार झेल रहें दिव्यांगजनों की सुधि लेने वाला कोई नहीं है। एक मन में भाव आया और सर्वे शुरू करा दिया। कार्यक्रम को समाजसेवी राष्ट्रकुंवर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष हौसला प्रसाद उपाध्याय, वाईपी सिंह ने सरकार की महात्वाकांक्षी योजनाओं पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर डाॅ. रमेश शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल, शुभम तिवारी, राहुल दीक्षित, डाॅ. प्रेमभूषण पांडेय, मंटू यादव, गौतम गुप्त, सुबाष चौरसिया आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed