फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Tributes paid to front line workers martyred while treating Kovid infected patients

कोविड संक्रमित मरीजों का इलाज करते शहीद हुए स्वास्थकर्मी ,फ्रंट लाइन वर्करों को दी गई श्रद्धांजलि

Mon, 31 May 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Tributes paid to front line workers martyred while treating Kovid infected patients
कोपागंज (मऊ)। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर सोमवार को कोविड -19 बीमारी में अपना अमूल्य सहयोग देते हुए शहीद हुए स्वास्थकर्मी, फ्रंट लाइन वर्कर एवं कोविड से जान गवां चुके मरीजों की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभी ने दो मिनट मौन रखकर मृत लोगों को श्रद्धांजलि दिया। सामुदायिक स्वास्थ केंद्र कोपागंज के स्वास्थ कर्मियों ने आल इंडिया फार्मासिस्ट फेडरेशन और संयुक्त कर्मचारी परिषद के तत्वध्यान में रविवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया।
विज्ञापन

इस श्रद्धांजलि सभा में कोविड -19 बीमारी के दूसरे दौर में मरीजों का इलाज करते करते और अन्य दायित्वों को पूरे करने में अपनी जान गवांने वाले स्वास्थकर्मियों, फ्रंट लाइन वर्करों और कोविड बीमारी के चपेट में आने से अपनी जान गंवाने वाले मरीजों को याद करते हुए दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर सभी ने एक स्वर में शहीद हुए कर्मियों के परिजनों को मुआवजा देने के साथ ही परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी की मांग किया है। इस अवसर पर डॉ सरफराज अहमद ,डॉ अनिल ,डॉ जफ़र अंसारी राजीव अकेला महेंद्र यादव ,सुनील चौधरी वहीदुर्ररहमान ,कुसुम यादव ,कंचन शर्मा डॉ अदनान अहमद आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed