फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Transformer burnt for the sixth time in 30 days, power cut in 150 houses

Mau News: 30 दिन में छठी बार ट्रांसफॉर्मर जला, 150 घरों में बिजली गुल

Sat, 31 Aug 2024 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Transformer burnt for the sixth time in 30 days, power cut in 150 houses
परसिया जयरामगिरी गांव में लगा 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर 30 दिन में छठी बार जल गया। बृहस्पतिवार को दोपहर में जलने के बाद लोगों ने कई बार शिकायत की। लेकिन 24 घंटे बाद भी बिजली निगम से एक भी कर्मचारी ठीक करने नहीं पहुंचा। वहीं, ट्रांसफॉर्मर जलने से 150 घरों में बिजली आपूर्ति बाधित है।
विज्ञापन

उपभोक्ता अनिरुद्ध, छोटे राजभर, पखंडी राम, रामाश्रय यादव, फेकू, बदामी देवी, पानमती देवी, शंभू राजभर, सूर्यबली, इंद्रासन प्रसाद, इरशाद अहमद, आजाद, अहमद, मुसाफिर, मंगनू, बृजलाल आदि ने बताया कि उनके गांव में मोलनापुर उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति की जाती है। गांव के 150 में बिजली आपूर्ति को 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगा है। आबादी के हिसाब से यह बेहद कम क्षमता का ट्रांसफॉर्मर है, ऐसे में बृहस्पतिवार को यह ट्रांसफॉर्मर जल गया। ओवरलोड की स्थिति यह है कि ट्रांसफॉर्मर जलते ही उसकी बॉडी फट गई है। इस वजह से लगभग 150 घरों की बिजली 24 घंटे से भी अधिक समय से बाधित है। बताया कि ओवरलोड के चलते 30 दिन में यह छह बार जल चुका है। बताया कि हम लोगों ने बिजली निगम के अधिकारियों से कई बार इस समस्या के निदान को लेकर गांव में 25 के बजाए 63 केवीए का ट्रांसफॉर्मर की मांग की गई है, लेकिन हर बार आश्वासन ही मिलता है। इस संबंध में अवर अभियंता अजीत श्रीवास्तव का कहना है कि मामला संज्ञान में है, जल्द ही फुंके ट्रांसफॉर्मर को दुरस्त कराकर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed