फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Transformer burned in Aurangabad for four days

औरंगाबाद में चार दिन से जला है ट्रांसफारमर

Wed, 07 Oct 2020 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Transformer burned in Aurangabad for four days
मऊ । शहर के मुहल्ला औरंगाबाद मुहल्ले में लगा 400केवी का ट्रांसफार्मर चार दिन से जला पड़ा है। तभी से इस मुहल्ले में बिजली आपूर्ति ठप है। मुहल्ले वासियों की शिकायत के बावजूद बिजली विभाग के अधिकारियों ने ट्रांसफारमर नहीं बदलवाया। जिससे लोगों को बिजली के बिना गर्मी में पानी की सुलभता से लेकर कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली के अभाव में इस ऊमस भरी गर्मी के बीच बीमार, बूढ़े ,बच्चे ,महिलाएं नारकीय जीवन जीने को विवश हैं।
विज्ञापन

ट्रांसफॉर्मर खराब हथने पर उसे बदलवाने के लिएऊर्जा विभाग की ओर से जारी टोल फ्री नंबर 18001805025 पर मोहल्ले के निवासियों ने कई बार ट्रांसफारमर बदलने बदलने के लिए शिकायत दर्ज कराई। मुहल्ले के लोगों ने जेई ,एसडीओ ,एक्सईएन से सम्पर्क कर ट्रांसफार्मर जलने की समस्या के संबंध में बताया गया तो उनका कहना था कि अभी ट्रांसफार्मर उपलब्ध नही है, उपलब्ध होने पर बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर जलने से शहर के कतुआपुरा पश्चिम, अस्तूपुरा, औरंगाबाद, मिर्जाहादी के कुछ भाग सहित पुरा गुलाबराय मुहल्ला में बिजली आपूर्ति ठप है। नगरपालिका चेयरमैन तैय्यब पालकी ने जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाने का आशवासन दिया है। देखना है कि इस भीषण गर्मी में बिजली पानी के लिये परेशान लोगों को कब राहत की खबर मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed