{"_id":"5f1c70568ebc3e63894d47c9","slug":"transferred-new-deployment-given-to-152-soldiers-mau-news-vns5378960177","type":"story","status":"publish","title_hn":"तबादला ः 152 सिपाहियों को दी गई नई तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तबादला ः 152 सिपाहियों को दी गई नई तैनाती
विज्ञापन
मऊ। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने पुलिस की कार्यप्रणाली में चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था लागू करने के दृष्टिकोण से सालों से थानों पर जमे सिपाहियों का तबादला कर दिया है। जनपद के आठ थानों पर कई सालों से तैनात सिपाहियों को इधर से उधर किया गया है। इस सामूहिक तबादले में 55 मुख्य आरक्षियों उनके तैनाती स्थल से हटाकर नए स्थानों पर भेजा गया है जबकि 152 सिपाहियों को हटाकर नई तैनाती दी गई है। इस मुहिम में 8 महिला सिपाहियों के भी तबादले कर दिए गए हैं। सबसे अधिक सराय लखंसी थाने पर तैनात 35 सिपाहियों के तबादले किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शहर कोतवाली से सात मुख्य आरक्षियों को दूसरी जगह दे दिया गया है जबकि यहां से 24 आरक्षियों को हटाकर अन्य स्थानों पर तैनाती दी गई है। यहां से एक महिला आरक्षी को भी हटाया गया है।
सरायलखंसी थाने पर तैनात रहे छह मुख्य आरक्षियों के साथ ही 28 सिपाहियों तथा एक महिला आरक्षी साहत 35 पुलिसकर्मियों को हटाया गया है7 दक्षिण टोला थाने से दो मुख्य आरक्षियों तथा 6 सिपाहियों को हटा दिया गया है। घोसी कोतवाली से चार मुख्य आरक्षी, 12 सिपाही और एक महिला सिपाही का तबादला कर दिया गया है। जबकि कोपागंज थाने से सात मुख्य आरक्षी तथा 11 सिपाहियों को हटा दिया गया है।
इसी प्रकार मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली से पांच मुख्य आरक्षियों, 16 सिपाहियों तथा एक महिला सिपाही को अन्यत्र भेज दिया गया है। चिरैयाकोट थाना पर तैनात छह मुख्य आरक्षियों, 15 सिपाहियों तथा एक महिला सिपाही को दूसरे स्थानों पर तैनाती दी गई है।रानीपुर थाने से सात मुख्य आरक्षियों ,8 सिपाहियों को स्थानांतरित कर दिया गया है। मधुबन थाने से छह मुख्य आरक्षी और 15 आरक्षी तथा एक महिला सिपाही का तबादल कर दिया है।जबकि हलधरपुर थाने से चार मुख्य आरक्षी, 9 सिपाही तथा एक महिला सिपाही का तबादला कर दिया गया है।पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि पुुलिस कर्मियों के ये तबादले प्रशासनिक आधार पर पुलिसिंग में चुस्त-दुरुस्त सुधार के लिए किये गये है।