{"_id":"67cb46ec2a26ea8dd20d5548","slug":"trailer-hits-scooter-driver-crossing-the-cut-retired-railway-employee-dies-mau-news-c-295-1-mau1001-124982-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: कट पार कर रहे स्कूटी चालक को ट्रेलर ने मारी टक्कर, सेवानिवृत रेलवे कर्मचारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: कट पार कर रहे स्कूटी चालक को ट्रेलर ने मारी टक्कर, सेवानिवृत रेलवे कर्मचारी की मौत
विज्ञापन
अमिला। घोसी कोतवाली क्षेत्र के थानीदास मोड़ के पास शुक्रवार की सुबह एक ट्रेलर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी चालक नीचे आ गिरा, जहां हेलमेट पहने होने के बाद भी टायर के नीचे आने से उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सेवानिवृत रेलवे कर्मचारी के रूप में हुई।पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
मृतक की पहचान घोसी कोतवाली क्षेत्र के अमिला चौहान पूरा निवासी रामबदन चौहान (62) के रूप में हुई। मृतक रेलवे से सेवानिवृत होने के बाद घर पर रह रहा था। गुरुवार की शाम को मधुबन थाना क्षेत्र के देवारा में एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने स्कूटी से गया हुआ था। वहां से शुक्रवार की सुबह लौटते समय घोसी कोतवाली के थानीदास मोड़ के पास बाईपास पर बने कट को कर रहा था। इस बीच गोरखपुर की तरफ से आ रहे एक ट्रेलर ने स्कूटी में टक्कर मार दी, टक्कर लगते ही स्कूटी ट्रेलर में फंस गई, जबकि रामबदन ट्रेलर के अगले पहिए के नीचे आ गए। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद कुछ दूर तक आरोपी चालक गाड़ी लेकर गया उसके बाद उसे सड़क किनारे खड़ा कर फरार हो गया। घटना के मृतक की दोनों पुत्रियां माया, रीना और पत्नी श्याम दुराली का रो रो कर बुरा हाल है।
...........