फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Trailer has been standing in front of the police station for a year

थाने के सामने सालभर से खड़ा है ट्रेलर

Mon, 13 Jun 2022 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Trailer has been standing in front of the police station for a year
हलधरपुर थाने से सटे लबे सड़क एक साल से खड़ा ट्रेलर।संवाद - फोटो : MAU
हलधरपुर। थाने के सामने रेलवे में प्रयोग होने वाले सामानों से लदा ट्रेलर सालभर से खड़ा है। इसके चलते लगातार हादसे की आशंका जताई जा रही है। लोगों ने अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन ट्रेलर को अभी तक सड़क से नहीं हटवाया जा सका है। करीब एक साल से रेलवे के सामानों से लदा ट्रेलर राजमार्ग पर चार से पांच फीट तक जगह घेर कर खड़ा हुआ है। सड़क से रोजाना भारी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। वाहनों के गुजरने के समय खड़े ट्रेलर की वजह से अवरोध उत्पन्न होता है। कई बार वाहन ट्रेलर से टकराते-टकराते बचे हैं। जिला पंचायत सदस्य विजय यादव ने बताया कि ट्रेलर प्रशासन की नाक के नीचे खड़ा है। लेकिन इसे हटाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। किसी भी दिन कोई हादसा हो सकता है। भाजपा नेता रामप्रवेश राजभर ने कहा कि प्रशासन को इसे जल्द से जल्द हटवाना चाहिए। थानाध्यक्ष शत्रुंजय कुमार सिंह ने बताय किइसे हटवाने के लिऐं एआरटीओ को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed