{"_id":"6484c559321d035b8f0eca24","slug":"trailer-collided-with-bike-youth-died-mau-news-c-20-1-246773-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: ट्रेलर ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: ट्रेलर ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के सिरसा कालीमाता मंदिर के पास शनिवार की शाम ट्रेलर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक चालक युवक की मौके मौत हो गई। हादसे की सूचना पर आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस ने भीड़ को हटाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सरौंदा गांव निवासी अमित कुमार यादव (30) पुत्र हरीनाथ बाइक से शनिवार की देर शाम करीब सात बजे चिरैयाकोट बाजार की तरफ जा रहा था। गाजीपुर-आजमगढ़ मार्ग स्थित सिरसा काली माता मंदिर के पास सामने से आ रहे ट्रेलर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक कई मीटर दूर जा गिरी। हादसे में अमित गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन छोड़कर भाग गया।
उधर हादसे की सूचना पाते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणें ने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को हटाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अमित माता-पिता की इकलौती संतान था। उसके पिता हरिनाथ पेशे से चालक हैं। घटना के बाद परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुुरा हाल था।