फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Traffic rally removed message of awareness

यातायात रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश

Thu, 04 Feb 2021 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Traffic rally removed message of awareness
मऊ। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के क्रम में बृहस्पतिवार को परिवहन विभाग और यातायात पुलिस द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में विभिन्न स्कूलों के स्काउट गाइड कैड्टस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देकर यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन

रैली को एआरटीओ महेंद्र बाबू ने गाजीपुर तिराहा से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली फातिमा मोड़ होते हुए आजमगढ़ मोड़ पर पहुंचकर समाप्त हुई। रैली के दौरान स्काउट गाइड कैड्टस वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी देते हुए नियमों का पालन करने की अपील लिखे गए स्लोगन से किया। इससे पहले रैैली को रवाना करते हुए एआरटीओ महेंद्र बाबू ने कहा कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य आम जनता को जागरूक करना एंव जानकारी प्रदान करना है। जिससे वाहन चालक वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करे, सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। वहीं यातायात प्रभारी संतोष यादव ने कहा कि 21 जनवरी से 20 फरवरी तक चलने वाले राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात नियमों का पालन करने हेतु विगत दूसरे सप्ताह मे जनता को विभिन्न माध्यमो से जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान मानवेंद्र सिंह,रमेश कुमार, सुनिल सिंह, गोविंद चौबे, प्रवीण गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed