{"_id":"57d061e64f1c1ba830319f04","slug":"traders-mla-hoop","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने विधायक को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने विधायक को घेरा
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Thu, 08 Sep 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
विधायक को घेरते लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक व्यापारी की हत्या को लेकर बाजार में हंगामा और तोड़फोड़ पर व्यापारियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है, जिसे हटवाने के लिए व्यापारियों ने विधायक बैजनाथ पासवान को पत्रक सौंपा था। लेकिन मुकदमा हटवाया नहीं गया। इससे नाराज व्यापरियों ने बुधवार को विधायक बैजनाथ पासवान का घेराव किया। बाजारवासियों ने कहा कि अब वे लोग एमएलसी यशवंत सिंह का घेराव करेंगे।
बताते चलें कि बीते 22 मार्च को व्यापारी विनोद गुप्ता की हत्या की गई, इस घटना से आक्रोशित भीड़ ने बाजार में हंगामा किया।
बाजार में हुई तोड़फोड़ की घटना के बाबत पुलिस ने थाने में रिपोर्ट दर्ज की। इस बात की जानकारी होने पर उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल चिरैयाकोट ने 17 अगस्त को बाजारवासियों के तरफ से मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन विधायक बैजनाथ पासवान को सौंपा था।इस दौरान विधायक ने व्यापारियों को आश्वासन दिया था, कि उनका पत्रक वो मुख्यमंत्री तक पहुंचा देंगे। साथ ही इस मामले में कोई मुकदमा नहीं होने देंगे। लेकिन इसमें आज तक कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी।
इस बात से नाराज व्यापारी बुधवार को भारी संख्या में उत्तर-प्रदेश उद्योग प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष शिवचंद गुप्ता के नेतृत्व में विधायक के आवास पर पहुंचे और विधायक का घेराव किया। इस दौरान विधायक ने पुन: बाजारवासियों को आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि वे मामले में कार्रवाई की बाबत आठ सितंबर को सूचित करेंगे। उन्होंने बताया कि उनका पत्रक मुख्यमंत्री तक पहुंचा दिया गया है। उन्होंने आश्वासन भी दिया कि इस मामले में किसी पर कोई मुकदमा नहीं होगा। विधायक के आश्वासन देने पर व्यापारी वापस हुए।