{"_id":"57f92d974f1c1b0d2f26f599","slug":"traders-blew-effigy-of-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने फूंका चीन का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने फूंका चीन का पुतला
ब्यूरो, अमर उजाला/ मऊ
Updated Sat, 08 Oct 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
पुतला जलाया
विज्ञापन
फतहपुर इब्राहिम पट्टी चौराहे पर शनिवार को बाजार के व्यापारियों, नागरिकों व युवाओं ने चीन द्वारा पाकिस्तान का परोक्ष रूप से सहयोग कर भारत के खिलाफ षणयंत्र रचे जाने के विरोध में चीन का पुतला फूंका। साथ ही चीन निर्मित सामानों का बहिष्कार करने का निर्णय किया।
फतहपुर इब्राहिम पट्टी मोड़ पर बाजार के व्यापारियों ,नागरिकों व युवाओं ने चीन का पुतला फूंक चीन निर्मित सामानों का वहिष्कार करने का निर्णय लिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान का साथ देने वाला चीन भारत के साथ दोहरा चरित्र अपना रहा है। देश की एकता व अखंडता के लिए चीन निर्मित सामानों का वहिष्कार जरूरी है। जिससे चीन आर्थिक मंदी से गुजरेगा। अपनी हरकतों पर रोक लगाएगा। इस अवसर पर हम्जा उस्मानी, अशोक यादव, नेयाज अहमद, राजेश कुमार, अजय कुमार, वकील अहमद, जीशान, उमर फारूख, हाकिम, संदीप, राजू , सत्यम आदि शामिल रहे।