फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Tractor crushes youth riding bike, painful death

Mau News: ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को कुचला, दर्दनाक मौत

Tue, 07 Nov 2023 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Tractor crushes youth riding bike, painful death
रानीपुर। क्षेत्र के विनोदपुर गांव के पास रविवार की रात करीब आठ बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आजमगढ़ जिले के मु़बारकपुर थाना के असाउर गांव निवासी प्रदीप कुमार और संदीप कुमार बाइक से सरायलखंसी थाना के अलीपुर कुसा गडही गांव बरात जा रहे थे। इससे पहले वे अपने रिस्तेदार रानीपुर थाना के भुसवा गांव गए थे। वहां से दोनों अलीपुर कुसा गडही गांव के लिए निकले। रानीपुर थाना के विनोदपुर गांव के मोड़ के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस की सर्विस रोड पर रुककर दोनों गांव के गोलू और प्रदीप के साथ बातचीत करने लगे। इसी दौरान गाजीपुर की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर ने दीनदयाल (24) को कुचल दिया और प्रदीप कुमार (23) भी घायल हो गया। वहीं, संदीप की बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया। घटना जी जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस और दोनों को सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टर ने दीनदयाल को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि प्रदीप कुमार को भर्ती कर लिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता प्रीतम ने चालक धर्मवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। युवक की मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed