{"_id":"6a2afcbd2ea9e0c49a04e52f","slug":"torrential-rains-cause-waterlogging-in-many-areas-power-failure-in-more-than-100-villages-mau-news-c-295-1-mau1001-146934-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में जलभराव, 100 से अधिक गांवों में बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में जलभराव, 100 से अधिक गांवों में बिजली गुल
विज्ञापन
बारिश से ख़िरीकोठा स्थित भट्ठा की पाथी गई मिट्टी गल गई।संवाद
जिले में चार दिनों से भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को बृहस्पतिवार को राहत मिली। रात एक बजे से सुबह 9 बजे तक कई इलाकों में बारिश से तापमान में लगभग छह डिग्री की गिरावट आई और यह 32 डिग्री तक पहुंच गया।
बारिश शुरू होने से पहले बुधवार की रात जिले में तेज आंधी चली, जिसने मधुबन, रतनपुरा और कोपागंज सहित 100 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित कर दी। आंधी के कारण बिजली के खंभे और तार क्षतिग्रस्त हुए। बिजली विभाग की टीमों ने रातभर आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया। कई गांवों में बिजली आपूर्ति बृहस्पतिवार दोपहर तक बहाल हो पाई।
बारिश से नगर के निचली बस्तियों सहित कई जगहों पर जलभराव हो गया। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र में तो पानी एक फीट तक भर गया। बारिश से पहले बुधवार की देर रात करीब एक बजे आंधी आई, जो लगभग 30 मिनट तक चली।
विज्ञापन
इसके बाद कुछ देर में बारिश शुरू हुई और बृहस्पतिवार की सुबह दस बजे तक जारी रही। सबसे तेज बारिश भोर में चार बजे से सुबह सात बजे तक हुई।
नगर के भीटी, सोनी धापा मैदान, गाजीपुर तिराहा, मुंशीपुरा, पावरहाउस कॉलोनी, मुसरदह मोड़ सहित 45 वार्ड में कई जगहों पर जलभराव हो गया। मुहम्मदाबाद गोहना तहसील में भी रातभर पानी जमा होने से लोगों को भारी दिक्कतें हुईं। कोतवाली परिसर के मुख्य गेट से प्रभारी निरीक्षक के कुर्सी तक जलभराव तालाब का रूप ले चुका था।
अंडरपास में भरा पानी, निकलते रहे वाहन
वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन मार्ग पर ताजोपुर स्थित अंडरपास में तेज बारिश के बाद जलभराव होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अंडरपास में करीब दो फीट पानी भर जाने से कई वाहन बीच रास्ते में फंस गए, जिससे आवागमन प्रभावित रहा। बारिश के चलते ताजोपुर गांव स्थित गोरखपुर वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग के नीचे बने अंडरपास में पानी भरा हो गया। जिला मुख्यालय समेत आसपास के क्षेत्रों में आने-जाने वाले वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ा। जलभराव के कारण कई दोपहिया और चारपहिया वाहन पानी में बंद हो गए, जिससे कुछ समय तक यातायात बाधित रहा।सुनील, रमेश, विनोद, रवि सहित स्थानीय लोगों का कहना है कि ताजोपुर अंडरपास में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या वर्षों से बनी हुई है। अंडरपास से पानी निकालने के लिए समुचित निकासी व्यवस्था नहीं होने के कारण थोड़ी सी बारिश में भी यहां पानी भर जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया।