फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   top ten in the quality test of pregnant women

Mau News: गर्भवती महिलाओं की गुणवत्तापूर्ण जांच में जनपद टॉपटेन में शामिल

Fri, 26 May 2023 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
top ten in the quality test of pregnant women
मऊ। गर्भवती महिलाओं की गुणवत्तापूर्ण जांच में जनपद टॉप 10 में शामिल हो गया है। डब्ल्यूएचओ एवं यूनिसेफ द्वारा जारी संयुक्त रैंकिंग में प्रदेश में टॉप टेन में शामिल होते हुए नौवीं रैंक प्राप्त की है।
विज्ञापन

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की तरफ से ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस सप्ताह के बुधवार एवं शनिवार के दिन मनाया जाता है। इन दिवसों पर गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व चार प्रमुख जांच की जाती है। जिनमें ब्लड प्रेशर,ब्लड शुगर, वजन एवं पेशाब से संबंधित जांच प्रमुख रूप से सम्मिलित होती हैं। जांच के उपरांत गर्भवती महिलाओं को आवश्यकतानुसार आयरन, कैल्शियम, फोलिक एसिड आदि की दवाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस के दौरान इन जांचों के उपरांत उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान कर प्रसव पूर्व होने वाले मातृ मृत्युदर को कम करने में भी मदद मिलती है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की सुविधाओं की मानीटरिंग डब्ल्यूएचओ एवं यूनिसेफ द्वारा नियमित रूप से की जाती है। जिसके आधार पर जनपद की रैंकिंग निर्धारित होती है। पूर्व में की गई मानीटरिंग के दौरान मार्च 2022 में जनपद का गर्भवती महिलाओं की गुणवत्तापूर्ण जांच एवं स्वास्थ्य सुविधाएं देने में जनपद का पूरे प्रदेश में 68 वी रैंक थी। इसके अलावा डब्ल्यूएचओ एवं यूनिसेफ द्वारा जारी रिपोर्ट में बच्चों का पूर्ण प्रतिरक्षण 64 प्रतिशत से बढ़कर 81 प्रतिशत हो गया है। ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस पर गुणवत्ता पूर्ण जांच एवं जांच के उपरांत उपलब्ध कराई जाने वाली गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं के कारण मातृ मृत्यु में कमी एवं बाल स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार हुआ है। बच्चों की प्रतिरक्षण क्षमता में भी वृद्धि हुई है। जिलाधिकारी अरुण कुुमार ने स्वास्थ्य विभाग सहित प्रशासनिक अधिकारियों सहित पूरी टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed