फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Top students honoured

टॉप करने वाले छात्राओं का सम्मान

Sun, 31 Jan 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sun, 31 Jan 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
Top students honoured
नगर स्थित फातिमा नर्सिंग स्कूल का दीक्षांत समारोह रविवार को स्कूल के सभागार में आयोजित किया गया। इस अवसर पर जीएनएम 24वीं, 25वीं तथा डीएमएलटी 14वीं, 15वीं बैच के छात्र छात्राओं को डिग्री बांटी गई। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने 60 छात्र छात्राओं को डिग्री प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन



नर्सिंग कोर्स में सबसे ज्यादा अंक पाने वाली छात्रा ममता भट्टी व पूजा रानी को डॉ. सिस्टर जूड ने आईवान मेमोरियल कैश अवार्ड दिया। डॉ. सत्यानंद राय द्वारा वर्ष 2014 की प्रथम वर्ष की टॉपर छात्रा निधि सिंह, वर्ष 2015 की अमुलिया शांति कुजुर को डॉ. नाथ शरन मेमोरियल कैश अवार्ड दिया गया। डॉ. जे राय ने द्वितीय वर्ष की टापर छात्रा वर्ष 2014 की मनीषा चौहान तथा वर्ष 2015 की श्वेता सिंह को आरडी राय मेमोरियल कैश अवार्ड प्रदान किया।
विज्ञापन



डीएमएलटी के टापर छात्रों को डॉ. सिस्टर जूड द्वारा आईवान मेमोरियल कैश अवार्ड दिया गया। मर्सी आफ ईयर का अवार्ड अस्पताल में मरीजों को अच्छा प्रदर्शन करने वाली इंटर्नशिप की छात्रा मनीषा चौहान को देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम नृत्य, नाटक आदि पेश कर लोगों को ताली बजाने पर विवश कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 इस अवसर पर प्रशासिका सिस्टर क्लेमेंसी, डॉ. सिस्टर जूड, फादर जैकब अरहाना, प्राचार्या सिस्टर एली, डॉ. सत्यानंद राय, डॉ.ओपी सिंह, डॉ. रितेश अग्रवाल, डॉ. मीता चौहान, डॉ. ऊषा आर्या आदि शामिल थे। संचालन केरोलीन व अमुलिया शांति कुजुर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed