फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Took money in the name of job, threatened to kill if asked

Mau News: नौकरी के नाम पर लिया पैसा, मांगने पर जाने से मारने की धमकी

Sat, 07 Oct 2023 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Took money in the name of job, threatened to kill if asked
बढुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बढुआ गोदाम निवासी एक व्यक्ति ने शुक्रवार की देर शाम पुलिस को तहरीर देकर कांग्रेस नेता और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी और उसके तीन पुत्रों समेत पांच के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

दमड़ी गुप्ता पुत्र स्व. बालकिशन गुप्ता सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बढुआगोदाम गांव का निवासी है। दमड़ी ने पुलिस को दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि रानीपुर थाना क्षेत्र के फत्तेहपुर गांव निवासी और कांग्रेस नेता और मोहम्मदाबाद गोहना विधानसभा सीट से पूर्व प्रत्याशी सुरेश पासी से मेरे अच्छे संबंध थे। उनका अक्सर हमारे घर पर आना जाना था। उसने कहा कि मेरा रेलवे में जुगाड़ है। तुम्हारी दोनों लड़कियों का रेलवे ग्रुप डी में भर्ती करा दूंगा। दोनों लडकियों का चार लाख लगेगा। मैंने उनका विश्वास करके 2013 में चार लाख रुपये नगद दे दिए। कुछ साल बीतने के बाद भी जब नौकरी नहीं लगी तो मैं उनसे पैसे मांगने लगा। इस पर वह टालमटोल करने लगे। कुछ दिन पहले उनके घर गया और उनके परिवार से सारी बात बताई।
विज्ञापन

इसके बाद वह बीते 30 सितंबर को अपने तीन बेटों और कुछ साथियों के साथ मेरे घर आए और घर में घुसकर परिवार के सभी सदस्यों को गंदी गालियां देने लगे। जब मेरी दोनों बेटियों ने इसका विरोध किया तो उनके लड़कों ने मेरी बेटियों के साथ अश्लील हरकत की। उनके कपड़े फाड़ दिए जब मैंने उन्हें रोकने लगा तो सुरेश पासी ने अपनी बंदूक निकालकर मेरी कनपटी पर सटा दिया। इसके बाद हम सभी डर गए। वह लोग जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी सरायलखंसी ने बताया कि दमड़ी गुप्ता की तहरीर पर सुरेश पासी, बबलू पासी, बाल योगेश्वर पासी, भोलू पासी और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कि जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed