फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Took loan against documents, locked office and absconded

Mau News: दस्तावेज पर लोन लिया, ऑफिस पर ताला लगा फरार

Tue, 11 Jun 2024 03:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
Took loan against documents, locked office and absconded
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के बसावनपुर अमिला गांव के दर्जनों ग्रामीण घोसी कोतवाली पहुंच कर सोलर पैनल दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। जिसपर घोसी कोतवाली पुलिस ने उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इधर पीड़ितों ने पुलिस के साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजकर कानूनी कार्रवाई की मांग किया है। दो माह पूर्व सोलर पैनल दिलाने के नाम पर बलिया के एक व्यक्ति ने साथियों के साथ घोसी नगर के मझवारा मोड़ रेलवे क्रॉसिंग के पास शाखा खोला था। शाखा के कर्मचारियों ने घोसी कोतवाली क्षेत्र के बसावनपुर अमिला गांव के दो दर्जन से ज्यादा लोगों से दस्तावेज लेकर बैंक से लोन जारी कराकर आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीम कार्ड, बैंक पास आदि लेकर भाग गए। इधर बैंक से सभी के मोबाइल नंबर पर मैसेज एवं धमकियां मिलने लगी तो मझवारा मोड़ पहुंचे तो कार्यालय बंद मिला। तब जाकर घोसी कोतवाली पुलिस का शरण लिया। जिसपर प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। तहरीर देने वालों में हरिलाल गौतम, संगीता देवी ,संतोष कुमार ,मीना, रीना,प्रदीप कुमार,संतोष कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed