फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Took a dip in Saryu and Tamsa on Makar Sankranti

Mau News: मकर संक्रांति पर सरयू और तमसा में लगाई डुबकी

Tue, 16 Jan 2024 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Took a dip in Saryu and Tamsa on Makar Sankranti
मऊ। मकर संक्रांति का त्योहार सोमवार को नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जगह-जगह मेले का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

नगर के तमसा, दोहरीघाट कस्बा स्थित सरयू नदी के पवित्र तटों पर भोर से ही श्रद्धालुुओं का तांता लगा रहा। लोगों ने नदी में डुबकी लगाने के साथ ही दान-पुण्य भी किया। वहीं, नगर सहित जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाले पारंपरिक मेले में अपार जनसमूह उमड़ा। इसके साथ ही मंदिरों में पूजन अर्चन करने के लिए लोगों की खासी भीड़ रही। मौके पर लोगों ने तिल, लाई, गुड़ चूड़ा खाकर त्योहार मनाया।
मकर संक्रांति पर नगर के हनुमान घाट, मड़इयाघाट, बमघाट, सत्तीघाट, ढेकुलियाघाट और रामघाट ब्रह्मस्थान पोखरा, शीतला माता धाम स्थित पोखरा तथा नागा बाबा की कुटी सहित दोहरीघाट के सरयू तट के विभिन्न घाटों पर सुबह से ही स्नान करने वाले लोगों का तांता लगा रहा। लोगों ने स्नान कर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके साथ ही तिल, चावल दानकर रस्म पूरी की। इसके बाद घाटों पर स्थित मंदिर पर पूजन-अर्चन किया।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न स्थानों पर लगने वाले मेले में गहमागहमी रही। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सहादतपुरा मुहल्ला स्थित ब्रह्मस्थान पर मेला लगा। श्रद्धालुजन मंदिर में दर्शन पूजन कर ब्रह्म बाबा से मन्नत मांगी। मौके पर लगे मेले में बच्चों ने झूले तथा चटपटी वस्तुओं का लुत्फ उठाया। बच्चों ने पूरे दिन घूमकर पतंगबाजी कर खिचड़ी पर्व को मनाया। बढुआगोदाम और पिपरीडीह क्षेत्र के ताजोपुर, परदहां, डुमरांव, महलीपुर, बहरीपुर, इमिलियाडीह, कहिनौर, नसीरपुर, भार, रैकवारडीह सहित विभिन्न इलाकों में मकर संक्रांति का पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया। क्षेत्र के वनदेवी धाम में सुबह से ही श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा। इस दौरान मंदिर पर भजन कीर्तन होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed