फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Tomorrow 13 children from council schools will go to ISRO

Mau News: कल इसरो जाएंगे परिषदीय विद्यालयों के 13 बच्चे

Mon, 05 May 2025 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Tomorrow 13 children from council schools will go to ISRO
मऊ/मधुबन। जिले के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों के 13 बच्चे इसरो के अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र अहमदाबाद शैक्षिक भ्रमण के लिए सात मई को वाराणसी से अहमदाबाद गुजरात के लिए ट्रेन से रवाना होंगे।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की तरफ से दिसंबर 2024 में परख परीक्षा आयोजित कराई गई थी। परीक्षा के माध्यम से 13 बच्चों का चयन इसरो अहमदाबाद शैक्षिक भ्रमण के लिए हुआ है। जिसमें फतेहपुर मंडाव ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय मधुबन की नेहा,नीलम, जीनत परवीन, परदहा ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय सुल्तानपुर बनौरा की संध्या राजभर, मान्या राय, शिवानी चौरसिया,बड़रावं ब्लाक के कंपोजिट विद्यालय खनिगह के अमन यादव, तन्नू प्रजापति, दिब्या प्रजापति, रतनपुरा ब्लाॅक के उच्च प्राथमिक विद्यालय गाढा के रूद्राक्ष प्रजापति, रानीपुर ब्लाक के कंपोजिट विद्यालय काझा दो की नेहा ,कोपागंज ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय देईथान के सत्यनारायण, मुहम्मदाबादगोहना ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय मुहम्मदाबाद के दूसरी कक्षा की रश्मि चौरसिया का चयन हुआ है। इसरो अहमदाबाद में दो दिन का प्रवास कर अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र का शैक्षिक भ्रमण करेंगे। पुनः अहमदाबाद से वाराणसी वापस आएंगे। यह कार्यक्रम बच्चों में अंतरिक्ष के प्रति जिज्ञासा बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है। बच्चों के साथ दो शिक्षक भी जाएंगे।
विज्ञापन

रतनपुरा: उच्च प्राथमिक विद्यालय गाढ़ा के आठवीं कक्षा के छात्र रुद्राक्ष का चयन हुआ है। खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार, प्रधानाध्यापक राघवेन्द्र कुमार यादव सहित विद्यालय के अध्यापकों ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed