फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Told Harinarayan Rajbhar as the voice of the poor and farmers

Mau News: हरिनारायण राजभर को बताया गरीबों और किसानों की आवाज

Tue, 14 Apr 2026 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Told Harinarayan Rajbhar as the voice of the poor and farmers
पूर्व मंत्री एवं घोसी लोकसभा के पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर के निधन पर क्षेत्र में कई स्थानों पर शोक सभाओं का आयोजन कर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि वे कार्यकर्ताओं की दमदार आवाज थे और गरीबों, किसानों एवं समाज के वंचित वर्गों के हितों के लिए संघर्ष करते रहे। उनके सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व एवं जनसेवा के प्रति समर्पण को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।
विज्ञापन

सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोक व्यक्त करने वालों में क्षेत्रीय महामंत्री सुनील कुमार गुप्त, रविंद्र उपाध्याय, नागेंद्र मद्धेशिया ‘जीतू’, रुपेंद्र भारती, राजेश कुमार मौर्य, अविनाश कुमार रंजन, चंद्रशेखर, इंद्र बहादुर सिंह, राम विजय यादव, अतुल शर्मा, उद्देश्य पांडेय, राजेश राजभर, सूर्यभान मौर्य, रजनीश चौरसिया, सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे।

चेयरमैन मुन्ना प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में संपन्न शोक सभा में चेयरमैन मुन्ना प्रसाद गुप्ता, अनिरुद्ध सिंह, प्यारेलाल राजभर, विश्वनाथ विश्वकर्मा, पंचदेव, रघुनंदन यादव, रुपेंद्र भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed