फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   toilet

छूटे जरूरतमंदों को फिर से मिल सकेंगे शौचालय

Thu, 05 Nov 2020 10:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
toilet
मऊ। स्वच्छ भारत मिशन के एलओबी फिर एनएलओबी योजना में छूटे हुए जरूतमंदों को सरकार फिर से शौचालय उपलब्ध कराएगी। इसके लिए बेस लाइन सर्वे शुरू किया गया है। ताकि छूुटे हुए लोगों को इसका लाभ मिल सके। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले में करीब एक लाख 48 हजार शौचालयों का निर्माण किया गया। एलओबी योजना (लेफ्ट आउट बेनिफिशिरी) के जरिए कमजोर वर्ग के 57 हजार लोगों को शौचालय दिया गया। इसी क्रम में पुन: 2019 में एनओएलबी योजना (नान आउट बेनिफिशिरी) के जरिए 30551 लोगों को शौचालय दिया गया। इस तरह से जिले में तीनों योजनाओं के जरिए करीब दो लाख 35 हजार 551 लोगों को शौचालय का लाभ मिला। इसके बाद शासन ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत द्वितीय चरण का बेस लाइन सर्वे शुरु करने का आदेश जारी किया है। अपर मुख्य सचिव प्रदेश सरकार मनोज सिंह ने दो नवंबर को पत्र जारी किया। इसके अनुसार जिले में दुबारा से बेस लाइन सर्वे शुरु करना है। इसमें उन्होंने केंद्र सरकार की गाइड लाइन का हवाला देते हुए पुन: सर्वे कराने का आदेश दिया गया है। इस कार्य के लिए स्वच्छता ग्राहियों को लगाने और उन्हे मानदेय देकर तय तिथि के अंदर रिपोर्ट भेजना है। मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा ने बताया कि शासन से जारी गाइड लाइन के आधार पर सर्वे का कार्य शुरु करा दिया गया है। स्वच्छता ग्राहियों से रिपोर्ट प्राप्त कर तय तिथि पर शासन को भेज दिया जाएगा। इसके बाद जैसा दिशा निर्देश शासन से मिलेगा उसके अनुरुप कार्य किए जाएगें। सीडीओ ने स्पष्ट किया कि बेस लाइन सर्वेक्षण कराने के पीछे सिर्फ यही मकसद है कि जो भी शौचालय के लाभ से वंचित है, उन्हे इसका लाभ दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed