फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   To say 372 government tubewells, yet irrigation is not being done

Mau News: कहने को 372 राजकीय नलकूप, फिर भी नहीं हो पा रही सिंचाई

Wed, 24 May 2023 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
To say 372 government tubewells, yet irrigation is not being done
मऊ/ बढुआगोदाम। जिले के राजकीय नलकूपों के संचालन की स्थिति बेहद खराब हैं। अधिकांश नलकूपों की नालियां क्षतिग्रस्त हाल में हैं। इसके चलते किसानों के खेतों तक पानी पहुंच ही नहीं पाता है। इससे खेती किसानी पर विपरीत असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

कहने को तो किसानों को सिंचाई की सुविधा के लिए जिले के सभी ब्लाॅकोंं में राजकीय नलकूप स्थापित किया गया है। जनपद में 372 राजकीय नलकूपों का संचालन किया जाता है। जिसमें हर महीने दस से बीस नलकूप खराब पड़े रहते हैं। नलकूप विभाग के अधिकारी अलग-अलग कारणों से खराब होने की बात कह कर पल्ला झाड़ लेते हैं। जबकि नलकूपों की मरम्मत को लेकर हर वर्ष करीब करोड़ों रुपये का बजट शासन की ओर से जारी किया जाता है।
विज्ञापन

खेतों की सिंचाई के लिए जनपद में नहरों के अलावा राजकीय नलकूपों की व्यवस्था की गई है। इसके बावजूद सिंचाई संसाधनों की स्थिति खराब होने के कारण हर साल सिंचाई के लिए किसानों को जूझना पड़ता है। सिंचाई नहीं होने के कारण फसल के उत्पादन पर इसका प्रतिकूल असर पड़ता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के खेतों की सिंचाई के लिए जनपद में 372 राजकीय नलकूपों से करीब 5026 हेक्टेयर खेतों की सिंचाई की जाती है। अधिकांश नलकूप खराब पड़े हैं। कोई यांत्रिक दोष से तो कोई विद्युत दोषों के कारण ठप है। कई जगह नालियां टूटी हुई हैं। किसानों को निजी नलकूपों का सहारा लेना पड़ता है, जो काफी महंगा होता है।
बढुआ गोदाम। शासन की ओर से जिले में संचालित नलकूपों की मरम्मत के लिए जनपद के 372 नलकूप के लिए 74.44 लाख रुपये वहीं बलिया के 221 नलकूप खंड के लिए 44. 20 लाख की धनराशि शासन की तरफ से उपलब्ध कराई जाती है। इस तरह से हर वर्ष एक करोड़ 18 लाख 64 हजार रुपये खर्च होने के बावजूद जिले में नलकूपों का संचालन सही तरीके से नहीं हो पा रहा है

जिले में दो खंडों की ओर से संचालित कुल 593 सरकारी नलकूप हैं। इनमें 372 नलकूपों का संचालन मऊ नलकूप खंड से होता है, जबकि बलिया जनपद के नगरा, रसडा और चिलकहर ब्लाॅक में मौजूद 221 नलकूपों का संचालन भी मऊ नलकूप खंड से किया जाता है। नलकूप विभाग के अधिशासी अभियंता अरूण गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में जिले में अलग-अलग कारणों से कुल 16 नलकूप खराब हैं। शीघ्र नलकूपों की मरम्मत करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed