फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   To save the public from floods, spar on the banks of the river should be done soon.

जनता को बाढ़ से बचाने के लिए नदी किनारे स्पर लगाने का जल्द किए जाएं

Sat, 09 Jul 2022 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
To save the public from floods, spar on the banks of the river should be done soon.
जिलाधिकारी अरुण कुमार ने पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय के साथ घोसी तहसील स्थित राजस्व ग्राम नवली के घाघरा नदी के दाएं तट स्थित चिऊटीडाड़ रिंग तटबंध पर निर्मित हो रहे स्पर के पुनर्स्थापना कार्य का निरीक्षण किया। यह परियोजना 492.5 लाख की है, जिसका 80 प्रतिशत से ज्यादा कार्य पूर्ण हो चुका है। इस परियोजना का कार्य अपर्णा कंस्ट्रक्शन द्वारा कराया जा रहा है। यह बाढ़ खंड आजमगढ़ के अधीन आता है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं स्थानीय लोगों से उस क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित होने वाले गांवों की संख्या के बारे में जानकारी ली। उन्होंने उस क्षेत्र में राजस्व एवं पुलिस विभाग के स्थापित बाढ़ चौकियों की संख्या के साथ ही क्षेत्र में स्थित शरणालयों बारे में भी जानकारी ली। जिलाधिकारी ने स्पर पुनर्स्थापना कार्य में प्रयुक्त हो रहे स्टोन के उठान एवं गुणवत्ता के बारे में जानकारी लेते हुए तहसीलदार घोसी को इसकी जांच करने का निर्देश दिया। उन्होंने यहां पर पूर्व में बाढ़ के दौरान हुए विस्थापन की अवस्था के संबंध में भी लोगों से पूछताछ की। इस दौरान जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था एवं अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड आजमगढ़ को निर्देश दिया कि स्पर के पुनर्स्थापना कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण करें जिससे बाढ़ के दौरान लोगों के जान माल की सुरक्षा की जा सके।निरीक्षण के दौरान तहसीलदार घोसी, थानाध्यक्ष दोहरीघाट, अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड आजमगढ़ सहित अन्य अधिकारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed