{"_id":"68a2284809a3450df306e7a7","slug":"to-prevent-accidents-near-selfie-point-speed-breakers-and-footpaths-were-made-but-they-forgot-to-make-roundabouts-mau-news-c-295-1-mau1002-132286-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: सेल्फी पाॅइंट के पास हादसे रोकने के लिए ब्रेकर, फुटपाथ बनाए, गोलंबर बनाना भूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: सेल्फी पाॅइंट के पास हादसे रोकने के लिए ब्रेकर, फुटपाथ बनाए, गोलंबर बनाना भूले
विज्ञापन
नगर के सेल्फी प्वाइंट के बिना गोलंबर का तिराहे से होकर जाते वाइक सवार।संवाद
शहर के सेल्फी पाॅइंट के पास तिराहे पर दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए प्रस्तावित गोलंबर डेढ़ साल बाद भी नहीं बन पाया है। ब्रेकर और फुटपाथ बना दिया गया है, रोड लाइट भी लगा दी गई है। गोलंबर पर यातायात पुलिस की तैनाती की योजना थी।
दो साल में उस जगह पर सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत चुकी है। वहीं 12 लोग घायल हुए। सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए इस साल जिला प्रशासन की ओर से 17 नए ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए हैं। इस साल सात महीने में 211 सड़क हादसों में 109 लोगों की जान जा चुकी है।
सड़क हादसों को रोकने के लिए लोकनिर्माण विभाग ने डेढ़ साल पहले ब्लैक स्पॉट भीटी और ढेकुलिया घाट के पास सड़क की दोनों पटरियों को डेढ़-डेढ़ मीटर चौड़ा करने के साथ सेल्फी पॉइंट के पास गोलंबर निर्माण की योजना बनाई थी। विभाग का दावा था कि गोलंबर बनने से जाम नहीं लगेगा। हादसा भी रुकेगा। यातायात सुगम होगा। तिराहे या चौराहे पर गोलंबर यातायात को सुगम बनाता है।
विज्ञापन
वाहनों की गति को कम करता है। चौराहे पर होने वाले हादसों को कम करता है। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के सहायक अभियंता सौरभ सिंह ने बताया कि नगर के दो ब्लैक स्पॉट भीटी और ढेकुलियाघाट पर सड़क हादसों को रोकने के लिए लोकसभा चुनाव-2024 आचार संहिता लगने से पहले ही जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की बैठक में चर्चा हुई थी। सड़क चौड़ीकरण प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।