फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   to assess the damage and accountants

नुकसान का घर बैठे ही आकलन लगा रहे लेखपाल

Sat, 18 Apr 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Sat, 18 Apr 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
 to assess the damage and accountants
बर्बाद होती फसल के मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को जिलाधिकारी चंद्रकांत पांडेय से मिला। पत्रक सौंपने के दौरान किसानों ने जिलाधिकारी से बर्बाद फसलों के सर्वे में लापरवाही बरते जाने की शिकायत की। कहा कि लेखपाल घर बैठे ही नुकसान का आकलन कर रहे।
विज्ञापन




पत्रक सौंपने के दौरान किसानों ने जिलाधिकारी से कहा कि गाजीपुर, आजमगढ़, बलिया जिले के किसानों को चेक के द्वारा सहायता राशि दी जा रही है। लेकिन जिले में अब तक किसी भी पीड़ित किसान को राहत राशि नहीं दी गई।
विज्ञापन



बताया कि देवरिया, जौनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, बलिया से ज्यादा बारिश जिले में हुई है। और किसानोें की क्षति भी इन जिलोें से अधिक हुई है। लेकिन अभी तक जिले में किसानों के लिए कोई व्यवस्था नहीं कि गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



पत्रक सौंपकर किसानों ने मांग की कि आपदा में पीड़ितों की बिजली की बिल राजस्थान की सरकार की तरह छह माह के लिए माफ किया जाय।


किसानों की बिजली का फसली ऋृ ण माफ किया जाय और पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था की जाय। पत्रक देने के दौरान किसान नेता राकेश सिंह, रामाश्रय मौर्य, मुन्ना खरवार, परमात्मा सिंह, मनोज राजभर, विजय कुमार तिवारी, राजेन्द्र कुमार, राधेश्याम जुम्मन, बृजेश सिंह, सत्यनारायण गोंड, इंदल राजभर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed