{"_id":"61f039f429af305d643a55d6","slug":"tight-security-arrangements-made-on-the-occasion-of-republic-day-mau-news-vns6354523145","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस के मौके पर की गई तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस के मौके पर की गई तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन
मऊ। गणतंत्र दिवस के अवसर पर चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस महकमा पूूरी तरह से सतर्क रहा। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने भीड़ भाड़ वाले स्थानों ,होटलों और ढाबों तथ्पा रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने इस दौरान यह सुनिश्चित किया कि शहर में किसी प्रकार के संदिग्ध व्यक्ति अथवा संदिग्ध वस्तुएं न आने पाएं।
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पुलिस प्रशासन जिले में शांति व्यवस्था को चलाकर पूरी तरह से सावधान रहा। एक तरफ पुलिस गणतंत्र दिवस समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए रिहर्सल कर रही है। समारोह के दौरान सब कुछ पूरी तरह से सकुशल पूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन में अधिकारी पूरी तन्मयता से लगे हुए हैं। इधर शहर अथवा जिले के अन्य महत्यपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस महकमा पूरी तरह से एलर्ट है।
सीओ सिटी धनंजय मिश्र के निर्देशन में शहर के तीनों थानों की पुलिस ने तिराहों, चौराहों, रोडवेज ,रेलवे स्टेशन के पास होटलों, ढाबों पर चेकिंग अभियान चलाया। शहर कोतवाल संजय त्रिपाठी के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने शहर में चेकिंग किया। उधर दक्षिण टोला थानाध्यक्ष और सरायलखंसी थानाध्यक्ष ने भी अपने अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उधर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ के प्रभारियों के संयुक्त नेतृत्व में अभियान चलाकर चेकिंग किया। इस दौरान कोई संदिग्ध वस्तु एवं व्यक्ति नहीं मिला।