{"_id":"6a95d63a2aef26f3d307e22e","slug":"three-trains-on-the-gonda-basti-route-will-run-via-mau-there-will-be-a-one-day-halt-at-dadar-mau-news-c-295-1-mau1002-151255-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: मऊ के रास्ते चलेंगी गोंडा-बस्ती रूट की तीन ट्रेनें, एक दिन के लिए होगा दादर का ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: मऊ के रास्ते चलेंगी गोंडा-बस्ती रूट की तीन ट्रेनें, एक दिन के लिए होगा दादर का ठहराव
विज्ञापन
मऊ। गोरखपुर कैंट और उनौला रेलवे स्टेशनों के बीच पैच दोहरीकरण कार्य की कमीशनिंग और रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के चलते एक से तीन सितंबर तक कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कुछ ट्रेनों का मार्ग बदला है, जबकि चार ट्रेनों को निर्धारित गंतव्य से पहले ही शॉर्ट टर्मिनेट और वहीं से शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि गोरखपुर कैंट-पनियहवा रेलखंड के गोरखपुर कैंट और उनौला स्टेशनों के बीच पैच दोहरीकरण की कमीशनिंग होनी है। इसके लिए प्री-नॉन इंटरलॉक और नॉन इंटरलॉक कार्य कराया जाएगा। तीन सितंबर को रेल संरक्षा आयुक्त निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
कार्य को निर्धारित समय में पूरा करने के लिए ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। रेलवे के अनुसार, दोहरीकरण कार्य को बिना बाधा समय से पूरा करने के लिए यह परिचालन बदलाव किए गए हैं।
यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के संचालन की स्थिति की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें।