{"_id":"598deeb94f1c1ba63b8b4718","slug":"three-schools-illegally-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध तीन स्कूलों को बंद कराया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध तीन स्कूलों को बंद कराया गया
mau news
Updated Fri, 11 Aug 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद गोहना। बिना मान्यता के अवैध तरीके से संचालित स्कूलों को बंद किए जाने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने के लिए शासन से जारी आदेश को शिक्षा विभाग फलीभूत करने में जुटा है। इस क्रम में शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना राजीव कुमार यादव ने क्षेत्र के आधा दर्जन स्कूलों की जांच किया। इस दौरान वलीदपुर और रामनगर मोड़ पर बगैर मान्यता संचालित हो रहे तीन स्कूलों को बंद कराकर बीईओ ने उनके विरुद्घ काईवाई के लिए अधिकारियों को पत्र भेजा। आकस्मिक चेकिंग की सूचना पर क्षेत्र में अवैध रूप से चलने वाले विद्यालयों के प्रबंधकों में हड़कं प मचा है।
प्राथमिक विद्यालयों की दशा सुधारने को लेकर शासन द्वारा प्रदेश में विना मान्यता संचालित होने वाले स्कूलों के खिलाफ सख्त काईवाई का आदेश दिया गया है। कुछ माह पूर्व जांच के दौरान शिक्षा क्षेत्र में कुल 23 विद्यालय अवैध रूप से संचालित होना पाया गया है। सख्त निर्देष के बाद इसमें से कुछ विद्यालयों को प्रबंधकों द्वारा बंद कर दिया गया लेकिन कुछ के संचालित होने की सूचना के बाद शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारी राजीव यादव ने वलीदपुर स्थित साईं कृपा लक्ष्मीना पब्लिक स्कूल के आलावा रामनगर मोड़ के न्यू फलक पब्लिक स्कूल और स्वामी विवकानंद शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान को अवैध रूप् से संचालित होना पाया गया। श्री यादव ने उक्त तीनों विद्यालयों को बंद कराते हुए इनके खिलाफ जुर्माना की वसूली और काईवाई के लिए उच्चाधिकारियों को सूचना और पत्र भेजा गया है।