फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Three people including a teenager from Mau drowned while bathing in the Ganga

Mau News: गंगा में नहाने दौरान मऊ की एक किशोरी समेत तीन डूबे

Sun, 09 Mar 2025 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Three people including a teenager from Mau drowned while bathing in the Ganga
दुबहर। कोतवाली के अंतर्गत शिवरामपुर घाट पर रविवार को मुंडन संस्कार में आया एक किशोर और दो बालिकाएं नहाने के दौरान गंगा में डूब गईं। डूबने वालों में एक लड़की मऊ की भी है। गोताखोरों ने जाल लगाकर तीनों की तलाश की। कुछ दूरी पर किशोर अंकित कुमार वर्मा और बालिका खुशी राजभर का शव बरामद हुआ। एक बालिका की तलाश चल रही है।
विज्ञापन

दुबहर अंतर्गत ग्राम छोटका दुबहर निवासी संतोष कुमार वर्मा के बड़ा बेटे अंकित कुमार वर्मा (16) ग्राम अड़रा के किसी रिश्तेदार के मुंडन संस्कार में शिवरामपुर घाट पर गया था। वह मित्रों के साथ गंगा नदी में स्नान कर रहा था। इसी दौरान उसके साथ तीन और लड़के नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए। तीनों को बचाने के लिए नाव वालों ने काफी प्रयास किया, जिसमें दो को बचा लिया गया। लेकिन अंकित का पता नहीं चल रहा था। काफी प्रयास के बाद कुछ दूरी पर अंकित का शव मिला। अंकित कुमार वर्मा दो भाई और दो बहन में सबसे बड़ा था। पिता संतोष कुमार वर्मा राजमिस्त्री हैं। अंकित व्यवहार का सीधा और पढ़ने में तेज था। इस वर्ष 11वीं में पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन

उधर, शिवरामपुर घाट पर ओहार में गईं दो युवतियों के डूबने से गांव में मातम है। मऊ के हलधरपुर थाना क्षेत्र के समनपुरा निवासी सुखराम राजभर के पौत्र का ओहार उसके ननिहाल गोंठवा से गया था। इसमें गोंठवा के श्रीभगवान राजभर की लड़की खुशी (15) व मऊ के लखनऊर की आस्था (15) गई थीं। श्रीभगवान बाहर रहते हैं। ओहार के दौरान स्नान करते समय पहले खुशी गहरे पानी में चली गई। उसे बचाने में आस्था भी डूब गई। तीसरी किशोरी संजना (14) को किसी तरह से बचाया गया। उसे बछईपुर स्थित एक प्राइवेट चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। इधर घटना की जानकारी होते ही आस्था की मां बसंती देवी की भी हालत खराब हो गई है। डूबने वाली दोनों किशोरियों का ननिहाल गोंठवा गांव में है। खुशी का शव बरामद हो चुका है। उसके बाबा श्यामलाल का रोते-रोते बुरा हाल है। आस्था के शव की अभी तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed