फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Three pairs of wrinkles away, will stay together

तीन जोड़ों के गिले शिकवे दूर, साथ रहेंगे

Sun, 16 Feb 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Three pairs of wrinkles away, will stay together
पुलिस लाइन सभागार में एच्छिक ब्यूरो की बैठक में आए मामलों का निपटारा कराते सदस्य। - फोटो : MAU
मऊ। महिला ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक रविवार को पुलिस लाइन में हुई। इसमें कुल नौ पारिवारिक मामले आए जिसमें पांच मामलों का निपटारा किया गया। इसमें तीन जोड़ों ने गिले शिकवे दूर कर साथ रहने को रजामंदी दी। एक मामले में पक्षकारो के बीच सुलह न होने के चलते पत्रावली अग्रिम कार्यवाही के लिए अग्रसारित कर दी गई। शेष मामलों में बैठक की अगली तिथि एक मार्च नियत कर पक्षकारों को नोटिस भेजने का निर्देश दिया गया। बैठक में जोहरा खातून और मुहम्मद अलकमह, प्रमिता गौतम और यशवंत तथा प्रियंका और बबलू ने आपसी मनमुटाव को दूर कर साथ रहने पर सहमति दी। वहीं, मधु गुप्ता और श्रवण मद्वेशिया के मामले में पक्षकारों के बीच सुलह न होने की स्थिति में पत्रावली अग्रिम कार्यवाही के लिए अग्रसारित कर दी गई। तथा संध्या और सोनू यादव के मामले में पक्षकारों के बीच मामला कोर्ट में लंबित होने के चलते पत्रावली निस्तारित कर दी गई। इस दौरान दो मामलों में एक-एक पक्षकार तथा दो मामलों में कोई पक्ष उपस्थित नहीं हुआ। जिसके चलते बैठक की अगली तिथि एक मार्च नियत कर पक्षकारों को नोटिस भेजे जाने का निर्देश दिया गया। बैठक में सर्वेश दूबे, विनोद कुमार सिंह, अर्चना उपाध्याय, मौलवी अरशद, डा. एमए खान और महिला आरक्षी प्रीति दूबे का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed