फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Three killed in accidents, including constable

हादसों में सिपाही सहित तीन की मौत

Fri, 27 Nov 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Fri, 27 Nov 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
Three killed in accidents, including constable
जिले में शुक्रवार को हुई मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक सिपाही, एक छात्र एवं एक मासूम भी शामिल हैं। रानीपुर जहानागंज सीमा के पास बस की चपेट में आकर छात्र की मौत के बाद ग्रामीणों ने कुछ देर के लिए जाम भी लगाया था।
विज्ञापन



बलिया जिले के लखौलिया गांव निवासी सिपाही हिमांशु पांडेय (45) वाराणसी के शिवपुर थाने में तैनात थे। चुनाव ड्यूटी के लिए शुक्रवार वे बाइक से ही बलिया जा रहे थे कि मऊ शहर कोतवाली के यशोदा बिहार कालोनी के समीप बलिया मोड़ पर एक इनोवा कार से टक्कर हो गई। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। हादसे के चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन



उधर, मधुबन क्षेत्र के कटघरा शंकर निवासी बेचू तुरहा का पुत्र छोटू(4) शुक्रवार की सुबह कटघरा चट्टी स्थित अपनी मां की दुकान से एक युवक की साइकल पर बैठकर घर जा रहा था। गांव के कन्या विद्यालय के पास साइकल में सूमो से टक्कर लग गई। गंभीर रूप से घायल छोटू को उसी सूमो से मधुबन स्थित अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



बता दें कि डेढ़ वर्ष पूर्व उसके पिता की मौत हो गई थी। उसकी मां सब्जी बेचकर परिवार चलाती है। घटना की खबर सुनकर उसकी दादी अतवारी व मां मुन्नी का रो-रोकर बुरा हाल था। छोटू चार भाई बहनों में सबसे छोटा था। 


रानीपुर एवं जहानागंज सीमा के सुहवल गांव के समीप एक बस की चपेट में आने से छात्र चंद्रमोहन चौहान(16) पुत्र अरविंद चौहान की मौत हो गई। वह मंडुसरा गांव का निवासी था घटना के वक्त पढ़ने के लिए वह कोचिंग जा रहा था। हादसे के बाद लोगों ने सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर करीब तीन घंटे बाद जाम समाप्त कराया।



 इंदारा संवाददाता के अनुसार इंदारा शिवानंद महाविद्यालय के समीप एक बाइक सवार ने पैदल जा रहे दो राहगीरों को टक्कर मार दी। इसके बाद स्वयं एक दीवार से जाकर टकरा गया। इससे बाईक सवार अवधेश यादव पुत्र शिवमुनी निवासी अहिरौली हथिनी गंभीर रूप से घायल हो गए जब कि दो राहगीरों को भी चोट आई। बाइक सवार मझवारा से अपने परिवार के साथ मऊ जा रहा था। बाइक सवार की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल भेजा गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed