फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Three injured in stabbing after bike collision in Mau, stone pelting on CHC-police vehicle, Ghosi CO and Kotwal injured, force of 12 police stations and PAC deployed

Mau News: मऊ में बाइक टकराने पर चाकूबाजी में तीन घायल, सीएचसी-पुलिस वाहन पर पथराव, घोसी सीओ और कोतवाल घायल, 12 थानों की फोर्स और पीएसी तैनात

Sat, 16 Nov 2024 02:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Three injured in stabbing after bike collision in Mau, stone pelting on CHC-police vehicle, Ghosi CO and Kotwal injured, force of 12 police stations and PAC deployed
मऊ के घोसी कोतवाली क्षेत्र के मधुबन मोड़ पर शुक्रवार की देर शाम बाइक की टक्कर के बाद दो समुदायों के लोग आमने सामने आ गए। चाकू की छीनाझपटी में तीन लोग घायल हो गए। दो की हालत गंभीर होने पर घोसी सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, एक समुदाय के लोगों ने सीएचसी पर पथराव कर दिया, जिससे कुछ शीशे टूट गए। इसके बाद भीड़ ने दौड़ाकर पुलिस पर पथराव कर दिया, जिससे पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें पुलिस ने दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। घोसी सीओ दिनेश दत्त मिश्रा और कोतवाल राजकुमार सिंह को चोटें आईं।
विज्ञापन

एहतियातन जिले के सभी थानों की पुलिस फोर्स के साथ पीएसी को बुला लिया गया। घोसी नगर के इमामबाड़े से लेकर मधुबन मोड़ तक फोर्स को तैनात कर दिया गया। सभी थानों के एसओ के साथ एएसपी महेश सिंह अत्री घटनास्थल पर मौजूद हैं। घटनास्थल पर एसपी इलामारन जी भी मौके पर पहुंच गए। वहीं, पुलिस के वाहन को निशाना बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, घोसी कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव निवासी सुक्खू राजभर (22) पुत्र बालकरण अपने घर की किसी बच्ची को लेकर मधुबन मोड़ पर आया था। दूसरी तरफ से एक बाइक पर दानिश, शोएब, असलान निवासी बैसवाड़ा भी आ गए। दोनों की बाइक आपस में टकरा गईं। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी होने के बाद मारपीट हो गई। दानिश ने सुक्खू राजभर पर चाकू से हमला कर दिया। मारपीट में दानिश के कंधे के नीचे चोट लग गई। मामला इस कदर बढ़ गया की चाकू लगने के बाद भी चारों आपस में भिड़ गए। चाकू से दानिश और शोएब को भी हल्की चोट लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी में भर्ती कराया। यहां से सुक्खू और दानिश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी के बाद बड़ागांव के लोग सीएचसी पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने सीएचसी के अंदर पथराव शुरू कर दिया, जिससे खिड़कियों के शीशे टूट गए। इसी बीच पथराव करने वालों ने पुलिस के वाहन को भी निशाना बना लिया। सड़क पर पुलिस वाहन पर पत्थर फेंकते हुए दौड़ा लिया। इस पथराव में पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। एएसपी महेश सिंह अत्री ने बताया कि सीएचसी घोसी पर इलाज के दौरान एक पक्ष ने पथराव शुरू कर दिया। इसमें पुलिस ने दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। घोसी सीओ दिनेश दत्त मिश्रा और कोतवाल राजकुमार सिंह को चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed