{"_id":"5f0df6dd8ebc3e74a90b6ec5","slug":"three-including-weaver-woman-died-due-to-current-mau-news-vns535839836","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से बुनकर महिला सहित तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से बुनकर महिला सहित तीन की मौत
विज्ञापन
मऊ। जिले के दो थाना क्षेत्रों में तीन स्थानों पर करेंट लगने से बुनकर महिला सहित तीन की मौत हो गई। घटना के बाद मृतकों के घर कोहराम मचा है। मृत महिला घटना के समय लूम चला रही थी। मृत युवक सर्वजीत के पिता ने आरोप लगाया कि कोपागंज सीएचसी पर यदि उसके पुत्र को समय रहते मेडिकल सेवा मिल गई रही होती तो शायद पुत्र की जान न जाती।
हलधरपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासी सद्दाम की पत्नी शमा मंगलवार की सुबह 730 बजे के करीब लूम चला रही थी। तभी महिला की करेंट लगने से मौत हो गई। हालांकि परिवार के सदस्य महिला को तब देखे जब बिजली कट गई। इस दौरान परिवार के लोग उसे आनन फानन में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुरा ले गए, जहां डाक्टरों ने परीक्षण के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।
इसीक्रम में कोपागंज थाना क्षेत्र के दो गांवो में करेंट लगने से दो की मौत हुई। इसमे काछीकला गांव के दलित बस्ती निवासी सर्वजीत सोमवार की रात लगभग 9 बजे गर्मी के कारण फर्राटा फैन स्टार्ट किया। इस दौरान युवक चले पंखे को घुमाना चाहा। लेकिन पंखे में करेंट उतरने के कारण सर्वजीत वही गिर पड़ा, और बुरी तरह झुलस गया। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोपागंज ले गए, जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत गम्भीर देख उसे सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।
विज्ञापन
युवक के पिता लक्ष्मण ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोपागंज के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। बोला यदि डाक्टर समय से उसके बेटे को देख लिए होते तो बच्चा बच गया होता। इसीक्रम में कोपागंज के पारा गांव में मंगलवार को सुबह करीब चार बजे के करीब गांव निवासी मुराली साहनी की टूट कर गिरे हाईटेंशन तार की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना के समय मुराली अपनी पत्नी के साथ टहलने निकला था। हालांकि मुराली की पत्नी हादसे में बाल बाल बच गई।